फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam Statement over appointment of Chairman and members in State Public Service Commission

CM Jairam Statement: सीएम जयराम बोले- लोकसेवा आयोग में जल्द नियुक्त होंगे अध्यक्ष और सदस्य

Fri, 19 Aug 2022 08:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Aug 2022 08:43 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
CM Jairam Statement over appointment of Chairman and members in State Public Service Commission
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग में जल्द अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति होगी। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को ओक ओवर शिमला में पत्रकारों से बातचीत में कही। कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस से पूछकर हम कोई कार्य नहीं करेंगे। कांग्रेस अपना मार्गदर्शन अपने पास रखे। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस एक नेतृत्व विहीन डूबता हुआ जहाज है। कार्यकारी अध्यक्ष भी कांग्रेस पार्टी छोड़ रहे हैं। आने वाले समय में और नेता भी कांग्रेस छोड़ेंगे। सूत्रों के अनुसार, डॉ. रचना गुप्ता की आयोग अध्यक्ष न बनने को लेकर राजभवन भेजी गई ई मेल शुक्रवार को सरकार के पास पहुंची। संभावित है कि शनिवार को मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद कार्मिक विभाग अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की अधिसूचना रद्द करेगा। इसके बाद सरकार नए सिरे से अध्यक्ष व सदस्यों का चयन करेगी। उधर, कार्मिक विभाग के अधिकारी शुक्रवार को दिन भर छुट्टी के दिन भी सचिवालय में बैठे रहे। उच्च अधिकारियों की ओर से इन्हें शुक्रवार को दफ्तर बुलाया गया था। देर शाम तक मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस संदर्भ में कोई भी दिशा-निर्देश नहीं आने पर आगामी फैसला नहीं हो सका।

विज्ञापन


विज्ञापन


ओकओवर में चेतन का शक्ति प्रदर्शन, जयराम ने डाली नाटी
 भाजपा में वापसी के बाद पूर्व मंत्री दिवंगत नरेंद्र बरागटा के पुत्र चेतन बरागटा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओकओवर शिमला में शक्ति प्रदर्शन किया। जुब्बल नावर कोटखाई से भारी भीड़ जुटाकर बरागटा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भाजपा में शामिल करने के लिए आभार जताया। मंडल भाजपा के पदाधिकारियों सहित जिला शिमला के बड़े नेताओं को साथ लाकर टिकट के लिए दावेदारी भी जताई। मुख्यमंत्री आवास पर नाटियों का दौर भी खूब चला। वाद्य यंत्रों की धुन पर मुख्यमंत्री भी कार्यकर्ताओं के साथ झूमे। चेतन ने स्थानीय विधायक और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज को साथ लेकर छोटा शिमला से ओकओवर तक रैली निकाली। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को विपणन, शीत भंडार और सीए स्टोर जैसी कई सुविधाएं दी जा रही हैं। बागवानों को एक अप्रैल, 2022 से एचपीएमसी या खुले बाजार के माध्यम से खरीदे गए कार्टन और ट्रे की खरीद पर छह प्रतिशत उपदान देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्टन और ट्रे का जीएसटी बिल भुगतान, बिक्री प्रमाण पत्र और आधार के साथ जुड़े बैंक खाते का विवरण देकर बागवान यह लाभ ले सकते हैं। जयराम ने कहा कि दिवंगत नरेंद्र बरागटा इस क्षेत्र से भाजपा के कद्दावर नेता होने के साथ बागवानों के हितों के प्रति भी समर्पित थे। बरागटा के निधन के बाद क्षेत्र के कई नेता बागवानों के तथाकथित हितैषी बनने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व सरकार पर बागवानों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। विधानसभा चुनावों में जुब्बल कोटखाई क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार की जीत के लिए कार्यकर्ताओं से कर्मठता से कार्य करने का आह्वान किया। कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है। इसके कई नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि दिवंगत नरेंद्र बरागटा बागवानों के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहे। भाजपा नेता चेतन बरागटा ने भाजपा के निष्कासित नेताओं को दोबारा पार्टी में वापस लेने के लिए आभार जताया। 

मैं कभी खुद टिकट नहीं मांगूंगा : चेतन
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान चेतन बरागटा ने कोटखाई में बीडीओ कार्यालय जल्द खोलने की मांग उठाई। कोटखाई में खुलने वाले ट्रॉमा सेंटर के टेंडर भी जल्द करने की मांग की। कहा कि इसका पैसा भी आ चुका है। मीडिया से बातचीत में चेतन ने कहा कि वह कभी अपने लिए टिकट नहीं मांगेंगे। पार्टी जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से जिस किसी को टिकट देगी, वह उनका समर्थन करेंगे और पार्टी की जीत के लिए प्रचार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed