फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam said that two Congress MLAs have come, more will come now

Himachal: सीएम जयराम बोले- कांग्रेस के दो विधायक आए, अभी और आएंगे

Fri, 26 Aug 2022 08:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिलाई/ददाहू (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, शिलाई/ददाहू (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Aug 2022 08:14 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के दो विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। अभी और आएंगे। आने वाले समय में बहुत कुछ होने वाला है। शिलाई में जनसभा के दौरान सीएम ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की मंजिल आसान नहीं है। 

विज्ञापन
CM Jairam said that two Congress MLAs have come, more will come now
शिलाई में सीएम जयराम ने जनसभा को संबोधित किया। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के दो विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। अभी और आएंगे। आने वाले समय में बहुत कुछ होने वाला है। शिलाई में जनसभा के दौरान सीएम ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की मंजिल आसान नहीं है। इस बार हिमाचल में भी रिवाज बदलेगा। हाटियों के जनजातीय दर्जे के मुद्दे पर जयराम ने कहा कि मंजिल अब दूर नहीं है। जल्द इसका सकारात्मक समाधान होगा। हाटियों को उनके अधिकार मिलकर रहेंगे। हाटी को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में शिलाई विस क्षेत्र में जल्द धन्यवाद रैली की जाएगी।

विज्ञापन


जयराम ने कांग्रेस विधायक का नाम लिए बिना कहा कि उनकी पृष्ठभूमि राज परिवार की नहीं रही है। वह गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने प्रदेश के हर गरीब का दर्द करीब से जाना और उनके हक में फैसले लिए। बड़े लोग कभी गरीब की पीड़ा नहीं समझ सकते। कहा कि शिलाई आता हूं तो सिराज याद आता है। सिराज और शिलाई में कोई अंतर नहीं है। न ही उन्होंने शिलाई और सराज के विकास में फर्क रखा। पूरे सिरमौर का विकास किया है। सिरमौर से पांचों सीटें भाजपा को चाहिए। मुख्यमंत्री ने गुग्गा नवमी मेले का दर्जा जिलास्तरीय करने की घोषणा भी की। इससे पहले मुख्यमंत्री का शिलाई पहुंचने पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया। 
विज्ञापन


जश्न मनाने नहीं हिमाचलियों के योगदान का श्रेय देने निकला हूं
रेणुकाजी में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह प्रदेश की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए नहीं, बल्कि प्रदेश के लोगों के योगदान और सहयोग का श्रेय देने उनके बीच निकल रहे हैं। विपक्ष के नेता उन पर सरकारी खर्चे से जश्न मनाने का आरोप लगा रहे हैं। वह प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में इस कार्यक्रम के माध्यम से जनता के बीच जाकर उनके योगदान के लिए धन्यवाद करेंगे। उन्होंने गुलाम नबी आजाद का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 1970 के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के साथ संगठन व देश में कई महत्वपूर्ण दायित्व संभाल चुके शीर्ष नेता ने भी अपने सभी पदों और दायित्वों से इस्तीफा दे दिया है। इससे लगता है कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। कांग्रेस के पास नेतृत्व ही नहीं है। कांग्रेस से लोग टूट कर दूसरे दलों से अपना नाता जोड़ रहे हैं। कांग्रेस नेतृत्व विहीन हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed