फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Jairam said that Prime Minister Modi himself chose Shimla to celebrate eight years

Shimla: सीएम जयराम बोले- प्रधानमंत्री मोदी ने आठ साल का जश्न मनाने के लिए खुद चुना शिमला

Mon, 30 May 2022 08:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 30 May 2022 08:54 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जब प्रधानमंत्री से मिलना हुआ तो उन्होंने उनसे आग्रह किया था कि वह हिमाचल आएं। सोमवार को प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि आठ साल का कार्यकाल पूरा होने पर इसे स्वरूप दिया गया है। इसमें सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्री वर्चुअल जुड़ेंगे।

विज्ञापन
CM Jairam said that Prime Minister Modi himself chose Shimla to celebrate eight years
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी सरकार के आठ साल का कार्यकाल पूरा होने का जश्न मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिमला को खुद चुना। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जब प्रधानमंत्री से मिलना हुआ तो उन्होंने उनसे आग्रह किया था कि वह हिमाचल आएं। प्रदेश के लिए कुछ अलग कार्यक्रम तय किए थे। उन्हें इस बात की खुशी है कि जो कार्यक्रम हमने तय किए थे, उनके साथ प्रधानमंत्री की ओर से सुझाव के रूप में दो कार्यक्रम आए थे। इनमें एक कार्यक्रम 31 मई को होने वाला है। आठ साल का कार्यकाल पूरा होने पर स्थान का निर्धारण होना था। यह शिमला में तय हुआ। 

विज्ञापन


सोमवार को प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि आठ साल का कार्यकाल पूरा होने पर इसे स्वरूप दिया गया है। इसमें सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्री वर्चुअल जुड़ेंगे। हर क्षेत्र में विकास हुआ है। हर वर्ग को लाभ दिया गया है। कहा कि केंद्र सरकार का आठ साल का कार्यकाल अच्छा होगा। इससे भारत को एक नई पहचान मिली है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की पहचान बनी है। अगर कोविड कार्यकाल में सबसे बड़ी चुनौती रही तो इसी दौर में रही है। आज तक जितने भी प्रधानमंत्री रहे हैं, उनमें बहुत बड़ा योगदान मोदी का ही रहा है। भारत लगातार आगे बढ़ता हुआ पहचान बनाने में सफल हुआ है।
विज्ञापन


 मैं पार्टी कार्यकर्ता हूं, सीएम बाद में बना : जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं। सीएम बाद में बना। कार्यकर्ता के नाते वह अपना काम कर रहे थे। सीएम पद की गरिमा को ठेस नहीं पहुंचाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मूसेवाला की सुरक्षा राजनीतिक तौर पर हटाने का फैसला गलत: जयराम 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यह पैरामीटर एक कमेटी तय करती है कि किस व्यक्ति को किस तरह की सुरक्षा दी जानी है। इसे राजनीतिक निर्णय के तौर पर नहीं लिया जाना चाहिए। सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा उनकी हत्या से एक-दो दिन पहले ही वापस ली गई थी। यह राजनीतिक निर्णय ही था। यह निर्णय गलत था। एके 47 से तीस से चालीस राउंड गोलियों के चले। सुरक्षा किसे कितनी मिलनी चाहिए, यह देखा जाना चाहिए। मीडिया में खबरें बनाने के लिए ऐसा किया जा रहा है, यह उचित नहीं है।

जो सरकार हाल ही में वहां बनी है, वह ऊंची बातें कर रही है। इसे समझने की जरूरत है। पंजाब में खालिस्तानी झंडा लगाने वालों को हमने पांच दिन में पकड़ लिया। पंजाब में लगातार झंडे लग रहे हैं। वहां की सरकार इस बारे में कार्रवाई क्यों नहीं करना चाह रही है। प्रधानमंत्री की रैली का समय याद आता है। जब देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा को वहां पर हल्के में लिया जाता है। पंजाब में भ्रष्टाचार के मामले में दो महीने के अंतराल में एक मंत्री को बर्खास्त करना पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed