फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam said that Congress has given the politics of regionalism

सीएम जयराम बोले- क्षेत्रवाद की राजनीति कांग्रेस की देन

Sat, 23 Oct 2021 04:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 Oct 2021 04:26 PM IST
सार

सीएम जयराम ने कहा कि बंजार विधानसभा क्षेत्र में 400 करोड़ से अधिक के विकास कार्य चल रहे हैं। सरकार ने लारजी को पर्यटन की दृष्टि से उभारने के लिए काम किया। 2014 में जब स्व. पंडित रामस्वरूप शर्मा को टिकट मिला तो कांग्रेस सोच रही थी कि प्रतिभा सिंह की जीत तय है। उस समय प्रतिभा सिंह की हार हुई, जबकि प्रदेश में वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री थे। 

विज्ञापन
CM Jairam said that  Congress has given the politics of regionalism
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में क्षेत्रवाद की राजनीति कांग्रेस की देन है। क्षेत्रवाद इतना बढ़ गया था कि सत्ता बदलते ही लोगों की टोपियों के रंग बदल जाते थे। सांस्कृतिक पहचान के नाम पर होने वाली इस राजनीति को भी हमने खत्म किया। कांग्रेस के लोग कहते हैं कि चार साल के कोई चार काम गिनाओ। मैं उन्हें कहना चाह रहा हूं कि आज हर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों के काम चल रहे हैं। भाजपा ने ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर को टिकट दिया है, लेकिन कांग्रेसी सेना पर टिप्पणी कर रहे हैं। वे कहते हैं कि सैनिकों का राजनीति में क्या काम।

विज्ञापन


अगर सैनिक सरहद पर अपनी जान देने के लिए तैयार हैं, तो वे चुनाव क्यों नहीं लड़ सकते।  कहा कि बंजार विधानसभा क्षेत्र में 400 करोड़ से अधिक के विकास कार्य चल रहे हैं। सरकार ने लारजी को पर्यटन की दृष्टि से उभारने के लिए काम किया। 2014 में जब स्व. पंडित रामस्वरूप शर्मा को टिकट मिला तो कांग्रेस सोच रही थी कि प्रतिभा सिंह की जीत तय है। उस समय प्रतिभा सिंह की हार हुई, जबकि प्रदेश में वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने शनिवार को बंजार विधानसभा क्षेत्र के लारजी में चुनावी जनसभा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed