फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam said that BJP will end the custom of not repeating the govt in Himachal

Himachal: सीएम जयराम बोले- हिमाचल में सरकार रिपीट नहीं होने का रिवाज खत्म करेगी भाजपा

Tue, 31 May 2022 09:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 31 May 2022 09:25 PM IST
सार

राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में चार राज्यों में हुए चुनावों में भाजपा की सरकार बनी है। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी
दोबारा सरकार बनाएगी। 

विज्ञापन
CM Jairam said that BJP will end the custom of not repeating the govt in Himachal
सीएम जयराम ने पीएम को मां भीमाकाली मंदिर की पेंटिंग भेंट की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार रिपीट नहीं होने के रिवाज को भाजपा इस बार खत्म करेगी। राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में चार राज्यों में हुए चुनावों में भाजपा की सरकार बनी है। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टीदोबारा सरकार बनाएगी। प्रदेश के लोगों को राज्य व केंद्र सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों में पूर्ण विश्वास है। मुख्यमंत्री ने गरीब कल्याण सम्मेलन के आयोजन के लिए प्रदेश की राजधानी शिमला का चुनाव करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उदारतापूर्ण सहयोग से हिमाचल प्रदेश लाभान्वित हुआ है।

विज्ञापन


प्रदेश के प्रति प्रधानमंत्री के स्नेह के कारण ही राज्य को पिछले साढ़े चार वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की केंद्रीय योजनाएं मिली हैं। राज्य का विशेष दर्जा बहाल हुआ है। अब प्रदेश को विभिन्न केंद्रीय योजनाओं में 90:10 के अनुपात में वित्तीय सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से ही राज्य को पिछले कुछ माह के दौरान 800 करोड़ रुपये की विशेष केंद्रीय सहायता प्राप्त हुई है। जयराम ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) तथा हमीरपुर, नाहन और चंबा में चिकित्सा महाविद्यालय खोले गए हैं। राज्य सरकार ने वर्ष 2019 में धर्मशाला में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया।
विज्ञापन


इसे प्रधानमंत्री ने अपनी उपस्थिति से सुशोभित किया था। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। इसमें से 28,197 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की ग्राउंड ब्रेकिंग 27 दिसंबर 2021 को मंडी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने स्वयं की थी। समारोह में प्रधानमंत्री ने 11,000 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय महत्व वाली विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार को केंद्र सरकार से प्रदेश में मेडिकल डिवाईस पार्क स्थापित करने के लिए भी स्वीकृति प्राप्त हुई है। नालागढ़ में स्थापित होने वाले इस पार्क में 5,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इससे राज्य के 10 हजार युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed