{"_id":"623894f2d5cc9648173540c7","slug":"cm-jairam-said-that-bjp-government-will-remain-in-himachal-for-15-20-years-not-five","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: सीएम जयराम बोले- हिमाचल में पांच नहीं 15-20 साल तक रहेगी भाजपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: सीएम जयराम बोले- हिमाचल में पांच नहीं 15-20 साल तक रहेगी भाजपा सरकार
Mon, 21 Mar 2022 08:39 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 21 Mar 2022 08:39 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम सोमवार को जिला मुख्यालय कुल्लू के अटल सदन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि पांच साल बाद बदलाव की सोच भाजपा के बड़े-बड़े चौधरियों को बदलनी होगी। अपने ही कार्यकर्ता कह रहे हैं कि सरकार को मात्र सात-आठ महीने रह गए हैं।
विज्ञापन
कुल्लू में सीएम जयराम ने जनसभा की।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार के बाद फिर सरकार बनती है, यह उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और गोवा में विधानसभा चुनाव के परिणाम ने दिखा दिया है। अब हिमाचल में भी ऐसा होगा। पांच साल बाद फिर भाजपा सरकार आएगी। पांच राज्यों के चुनावों के बाद कांग्रेस की उछलकूद बंद हो गई है। मुख्यमंत्री सोमवार को जिला मुख्यालय कुल्लू के अटल सदन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
सीएम ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि पांच साल बाद बदलाव की सोच भाजपा के बड़े-बड़े चौधरियों को बदलनी होगी। अपने ही कार्यकर्ता कह रहे हैं कि सरकार को मात्र सात-आठ महीने रह गए हैं। ऐसे में उनके कामों को किया जाए। प्रदेश में भाजपा की सरकार पांच नहीं 15-20 साल तक रहेगी। कहा कि लोग बोलते हैं मुख्यमंत्री सीधा, सरल और पहाड़ी है, लेकिन हमारा विजन और काम बोलता है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने मंडी में आम आदमी पार्टी के रोड शो पर कहा कि दिल्ली, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में बहुत अंतर है। यहां की पहाड़ियों में आम आदमी पार्टी का सांस फूल जाएगा। यहां की जनता जागरूक है यह हवा में कही जा रही बातों में नहीं आएगी।
विज्ञापन