फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam said – Ramswaroop has made Mandi famous by the name of Chhoti Kashi

सीएम जयराम बोले- मंडी को छोटी काशी के नाम से मशहूर बना गए रामस्वरूप

Fri, 15 Oct 2021 08:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 Oct 2021 08:06 PM IST
सार

सीएम  जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को जोगिंद्रनगर, झटिंगरी और बल्ह में जनसभाएं कीं। कहा कि मुद्दा नहीं मिला तो कांग्रेस सेना को निशाना बना रही है। कांग्रेसी ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर की सैन्य पृष्ठभूमि को देखते हुए सेना और सैनिकों के अपमान से भी बाज नहीं आ रही है। 

विज्ञापन
CM Jairam said – Ramswaroop has made Mandi famous by the name of Chhoti Kashi
जोगिंद्रनगर में सीएम जयराम ने जनसभी की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि स्वर्गीय रामस्वरूप शर्मा हमेशा लोगों के लिए काम करते रहे। वह मंडी को छोटी काशी के नाम से मशहूर बना गए। सीएम ने शुक्रवार को जोगिंद्रनगर, झटिंगरी और बल्ह में जनसभाएं कीं। कहा कि मुद्दा नहीं मिला तो कांग्रेस सेना को निशाना बना रही है। कांग्रेसी ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर की सैन्य पृष्ठभूमि को देखते हुए सेना और सैनिकों के अपमान से भी बाज नहीं आ रही है। इस तरह की राजनीति हिमाचल की संस्कृति में नहीं है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल्द वह समय आएगा, जब शानन पावर प्रोजेक्ट हिमाचल का होगा। हिमाचल कांग्रेस के नेताओं ने पहले ही मान लिया कि चुनाव जीतना उनके बस की बात नहीं, इसलिए उन्हें बाहर से प्रचारक बुलाने पड़े। जोगिंद्रनगर अंग्रेजों के जमाने से प्रसिद्ध है, इसकी अपनी पहचान है। उत्तर भारत का मेगावॉट क्षमता का पहला बिजली प्रोजेक्ट यहीं लगा था। 2024 तक यह प्रोजेक्ट पंजाब के पास है। इसे हिमाचल लाने के विषय पर हम विचार करेंगे। स्वर्गीय रामस्वरूप शर्मा हमेशा इस मुद्दे पर अपनी बात रखते रहे।
विज्ञापन


 उन्होंने स्वर्गीय रामस्वरूप शर्मा के गृहक्षेत्र में पूर्व सांसद के नाम पर इमोशनल कार्ड भी बखूबी खेला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोगों को विजयादशमी की बधाई दी। कहा कि मंडी में जब कुशाल ठाकुर का नामांकन था तो हमने कहा था कि हम शुरुआत नहीं करेंगे, जो वो कहेंगे उस पर निर्भर करेगा कि हमें क्या कहना है। जब कांग्रेस की बारी आई तो एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक गाली ही गाली थी। इस बात का मंडी की जनता जवाब देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed