फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Jairam met Union Minister: sought help for setting up industrial center in Baddi, Himachal

केंद्रीय मंत्री से मिले सीएम जयराम: हिमाचल के बद्दी में औद्योगिक केंद्र बनाने के लिए सहायता मांगी

Mon, 25 Apr 2022 11:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 25 Apr 2022 11:17 PM IST
सार

सीएम जयराम ठाकुर ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को बताया कि सरकार ने कुल्लू के लिए मंजूर बुनकर केंद्र को कार्यशील बनाने के लिए तेजी से कार्य किया है। उन्होंने विशेष सहायता देने का आग्रह किया। 

विज्ञापन
CM Jairam met Union Minister: sought help for setting up industrial center in Baddi, Himachal
सीएम जयराम केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मिले। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीएम जयराम ठाकुर ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को बताया कि सरकार ने कुल्लू के लिए मंजूर बुनकर केंद्र को कार्यशील बनाने के लिए तेजी से कार्य किया है। उन्होंने विशेष सहायता देने का आग्रह किया। अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारे में बद्दी में केंद्र (नोड) स्थापित करने की भी मांग की। केंद्रीय मंत्री ने मंत्रालय के अधिकारियों को पूर्ण सहयोग देने और मामले में तीव्र कार्रवाई करने को कहा। मुख्यमंत्री ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से भेंट की। मुख्यमंत्री ने गेहूं खरीद केंद्र खोलने के लिए सहायता देने के लिए मंत्री का आभार जताया।

विज्ञापन


कहा कि इन 11 खरीद केंद्रों के माध्यम से गेहूं की खरीद की जाएगी। उन्होंने ऊना में विद्युत वाहन विनिर्माण पार्क के लिए सहयोग देने का आग्रह किया। कहा कि इससे स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने के साथ औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी। मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने बहुमूल्य सुझाव दिए। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, भाजपा के राज्य अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक रीना कश्यप और हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर उपस्थित थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed