{"_id":"5dd699d08ebc3e548e42f774","slug":"cm-jairam-met-union-minister-nirmala-sitharaman-raised-the-matter-of-acceptance-of-these-projects","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले सीएम जयराम, इन परियोजनाओं की स्वीकृति का मामला उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले सीएम जयराम, इन परियोजनाओं की स्वीकृति का मामला उठाया
Thu, 21 Nov 2019 07:36 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 21 Nov 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
सीएम जयराम ने केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयराम ठाकुर ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट कर केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि केंद्र को सौंपी गई राज्य सरकार की बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति दी जाए। वित्त मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने केंद्र को भेजी जा चुकीं शिमला, मनाली, धर्मशाला रज्जू मार्गों, ओवर हैड परिवहन प्रणाली परियोजनाओं, वन प्रबंधन आदि योजनाओं पर केंद्रीय मंत्री से चर्चा की। सीतारमण ने आश्वासन दिया कि सभी परियोजनाओं को उनका मंत्रालय हरसंभव सहयोग देगा।
विज्ञापन
हिमाचल के सांसदों ने किया सीएम का स्वागत
लोकसभा परिसर में हिमाचल से भाजपा सांसदों रामस्वरूप शर्मा, सुरेश कश्यप और किशन कपूर ने सीएम को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। अनुराग ठाकुर से नजदीकियां बनाते नजर आ रहे कपूर ने भी सीएम का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन