{"_id":"60bd037a72cc3d419340a44d","slug":"cm-jairam-met-home-minister-amit-shah-gave-feedback-of-government-and-organization","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्री अमित शाह से मिले जयराम, सरकार और संगठन का दिया फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह मंत्री अमित शाह से मिले जयराम, सरकार और संगठन का दिया फीडबैक
Sun, 06 Jun 2021 10:48 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:48 PM IST
सार
हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी भेंट की। मुख्यमंत्री सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मिल सकते हैं।
विज्ञापन
सीएम जयराम ने केंद्रीय गृह मंत्री से भेंट की।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार शाम नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी भेंट की। उन्होंने शाह के साथ राज्य के विभिन्न मसलों पर चर्चा की। शाह ने सरकार और संगठन के कार्यों पर सीएम से फीडबैक लिया। उन्होंने राज्य में कोविड के हालात पर भी चर्चा की। सीएम ने कोरोना से निपटने के लिए केंद्र से मिल रही सहायता के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
सीएम ने प्रदेश में 18 से 44 साल आयु वालों के लिए वैक्सीन की जरूरत भी बताई। सूत्रों के अनुसार इस अवसर पर सीएम ने लाहौल से सटी चीन सीमा के उस पार चल रही निर्माण गतिविधियों के बारे में मंत्रणा की। मुख्यमंत्री सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मिल सकते हैं।
विज्ञापन