{"_id":"5dd56be98ebc3e54c979a460","slug":"cm-jairam-meets-amit-shah-on-appointment-of-new-state-bjp-president-and-cabinet-expansion","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति और कैबिनेट विस्तार पर सीएम जयराम ने शाह से की भेंट, इन नामों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति और कैबिनेट विस्तार पर सीएम जयराम ने शाह से की भेंट, इन नामों पर चर्चा
Thu, 21 Nov 2019 10:29 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 21 Nov 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। इस मौके पर जयराम ने शाह से नए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति और कैबिनेट विस्तार पर चर्चा की। सीएम ने भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी मुलाकात की। जयराम ने दोनों नेताओं से संभावित भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और नए मंत्रियों के नामों पर भी मंत्रणा की। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों भाजपा के संगठनात्मक चुनाव चले हुए हैं। 20 दिन बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति होनी है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि शाह और नड्डा के पूछने पर जयराम ने प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए कई नामों पर चर्चा की है। बताया जा रहा है कि राज्य में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए राम सिंह, त्रिलोक जमवाल, वीरेंद्र कश्यप जैसे कई नामों पर मंथन हुआ है। मंत्री पद के लिए नूरपुर से विधायक राकेश पठानिया, सुंदरनगर से विधायक राकेश जम्वाल, विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, पांवटा से विधायक सुखराम चौधरी और भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी जैसे नामों पर मंत्रणा हुई है। कुछ नए नामों पर भी चर्चा की गई। शाह और नड्डा ने इस संबंध में भी जयराम को कुछ संकेत दिए हैं।
विज्ञापन