फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam launched free electricity scheme in Mandi, MLA Anil Sharma was also present

Free electricity scheme: सीएम जयराम बोले- हिमाचल के लाखों उपभोक्ताओं का आ रहा जीरो बिजली बिल

Sun, 28 Aug 2022 06:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sun, 28 Aug 2022 06:56 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले महीनों से 14.62 लाख उपभोक्ताओं का बिल जीरो आ रहा है। अब इस योजना से प्रदेश के 22 लाख से अधिक उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन
CM Jairam launched free electricity scheme in Mandi, MLA Anil Sharma was also present
सीएम जयराम ने किया मुफ्त बिजली योजना का शुभारंभ। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित समारोह में 125 यूनिट मुफ्त घरेलू बिजली योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले महीनों से 14.62 लाख उपभोक्ताओं का बिल जीरो आ रहा है। अब इस योजना से प्रदेश के 22 लाख से अधिक उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। दरअसल, प्रदेश सरकार बीते एक अप्रैल से मासिक 60 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही थी। एक जुलाई से संशोधन करते हुए 125 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है। अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधिवत रूप से इस योजना का शुभारंभ किया है। उन्होंने कहा कि 125 यूनिट बिजली का मासिक बिल 619 रुपये बनता है।

विज्ञापन


एक साल में उपभोक्ताओं को 7,000 रुपये तक की बचत होगी। सरकार इस योजना पर हर साल 250-300 करोड़ रुपये खर्च करेगी। हालांकि, मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अगर प्रदेश में मुफ्त बिजली दी जा रही है तो यह भी जिम्मेदारी बनती है कि बिजली की बचत करें। सभी लोगों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि घर में बिजली की किफायत की जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को बस किराये में 50 फीसदी की छूट, हिमकेयर, सहारा और गृहिणी सुविधा योजना आदि से भी जनता को लाभ पहुंचाया गया है। कोरोना महामारी के बावजूद प्रदेश में विपरीत परिस्थितियों में भी अथाह विकास करवाया गया है। 
विज्ञापन


लाभार्थियों से किया संवाद 
मुख्यमंत्री से वर्चुअल संवाद में ऊना के अमन कुमार ने कहा कि उनका बिजली बिल जीरो आ रहा है। पहले 400 रुपये लगते थे। अब बिजली की खपत भी कम कर रहे हैं, ताकि 125 यूनिट से कम खर्च हो। किन्नौर के हरीश नेगी ने कहा कि पहले 400 से 600 रुपये बिल आता था, लेकिन अब जीरो आ रहा है। हमीरपुर से संजय कुमार ने कहा कि वह दिहाड़ी-मजदूरी करते हैं। उनका बिजली बिल 300 रुपये तक आता था। अब काफी राहत मिली है। मंडी की जयवंती ने कहा कि पहले 500 रुपये बिल आता था, मगर अब जीरो आता है। इससे उनके परिवार के और खर्च पूरे हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुफ्तखोर कहने वाले कर रहे 300 यूनिट मुफ्त बिजली की बात
विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों ने 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली दिए जाने का विरोध किया था। उनका कहना था कि आप जनता को मुफ्तखोर बना रहे हो। लेकिन अब वही लोग 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा कर रहे हैं। 

मुख्यमंत्री ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी के पड्डल मैदान से ही पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। उसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी का प्रदेश के लोगों के साथ विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि आज पीएम ने जिला कांगड़ा की गंगोत पंचायत और स्पीति घाटी का उल्लेख किया। इससे साफ है कि पीएम का प्रदेश के लोगों से विशेष लगाव है।  


साथ दिखे अनिल, महेंद्र और प्रकाश राणा रहे नदारद
कांग्रेस में जाने की अटकलों के बीच सदर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा मुख्यमंत्री के साथ रहे। मुख्यमंत्री के साथ मंच पर बैठे अनिल शर्मा के चेहरे पर रौनक रही। वह मुख्यमंत्री से बातचीत भी करते नजर आए। कार्यक्रम के बाद वह मुख्यमंत्री से आज्ञा लेकर चले गए। हालांकि, इस समारोह से जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह और जोगिंद्रनगर के भाजपा विधायक प्रकाश राणा नदारद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed