फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam invited industrialists to investment in himachal at road show

उद्यमी हिमाचल में निवेश को आएं: रोड शो में सीएम जयराम ने दिया न्योता

Wed, 10 Jul 2019 08:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 10 Jul 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
cm jairam invited industrialists to investment in himachal at road show
- फोटो : सोशल मीडिया

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उद्यमी राज्य में विभिन्न सेक्टरों में निवेश के लिए आगे आते हैं तो प्रदेश सरकार उन्हें पूरा सहयोग और सहायता प्रदान करेगी। प्राकृतिक सौंदर्य, प्राकृतिक संसाधनों, पर्यावरण और कानून व्यवस्था की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश की गणना देश के सर्वोत्तम राज्य के रूप में होती है।

विज्ञापन


7 और  8 नवंबर को धर्मशाला में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट तक राज्य में कुल 85 हजार करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित करने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए विदेशों के साथ-साथ देश में भी इन्वेस्टर मीट व रोड शो किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार को नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के सिलसिले में आयोजित रोड शो के दौरान उद्यमियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन, साहसिक पर्यटन, कृषि, बागवानी,  खाद्य प्रसंस्करण, बुनियादी संरचना, विद्युत उत्पादन, लॉजिस्टिक्स आदि समेत सभी क्षेत्रों में सरकार निवेश आकर्षित करना चाहती है। सरकार ने हाइडल सेक्टर में निवेश आमंत्रित करने के लिए पावर पालिसी में भी बदलाव किया है। 

प्रदेश में बिजली सबसे सस्ती है। हिमाचल बिजली बेचता है। उन्होंने साहसिक खेलों, वाटर स्पोर्ट्स और होटल इंडस्ट्री सेक्टर में उद्यमियों को आगे आने का निमंत्रण दिया।

 ठाकुर ने कहा हाल ही में जर्मनी, नीदरलैंड और दुबई में आयोजित रोड शो काफी सफल रहे हैं। इन देशों के निवेशकों ने हिमाचल में निवेश के प्रति काफी उत्साह दिखाया है।

दुबई में निवेशकों ने वैलनेस सेंटर रिजॉर्ट्स, नैचुरोपैथी रिजार्ट्स, फल एवं खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों और रियल एस्टेट क्षेत्रों में निवेश के लिए खास तौर पर रुचि दिखाई है। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि राज्य में बेहतर अधोसंरचना सुनिश्चित की गई है।

मुख्य सचिव बीके अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. श्रीकांत बाल्दी, राम सुभग सिंह और प्रबोध सक्सेना भी मौजूद रहे। सीआईआई दिल्ली, राज्य के पूर्व चेयरमैन राहुल चौधरी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed