फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam gave order to fill All pits on national highways by November 3

योजनाएं धरातल पर नहीं उतरीं तो निलंबित होंगे अफसर, सीएम ने बैठक में लगाई फटकार

Sat, 24 Oct 2020 09:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Oct 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
cm jairam gave order to fill All pits on national highways by November 3
सीएम जयराम ने बैठक की अध्यक्षता की। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल में सड़कों और पुलों से संबंधित योजनाएं धरातल पर नहीं उतरीं तो अफसरों को निलंबित किया जाएगा। कई दिनों से विपक्ष आरोप लगा रहा है कि अफसरशाही मनमानी कर रही है और यह सीएम के नियंत्रण में नहीं है। ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में कड़े तेवर दिखाए। गुस्साए मुख्यमंत्री ने लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के लिए चेताया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को भी राज्य में प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं का रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उच्चमार्गों के रखरखाव में किसी भी तरह की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सभी गड्ढों को तीन नवंबर तक भरने को कहा। सीएम ने कहा कि अब सिर्फ बातों से ही काम नहीं चलेगा। विभाग को मुख्यमंत्री की घोषणाओं और जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा चुका है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा गया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन के कार्य के आवंटन में देरी पर भी चिंता जताई।
विज्ञापन


उन्होंने विभाग के अधिकारियों को कार्य के आवंटन की अवधि को कम करने की प्रणाली विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समर्पित मानव संसाधन की तैनाती के लिए रोस्टर तैयार किया जा रहा है। यह मंडल, जिला और उपमंडल स्तर पर जरूरत पड़ने पर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ समन्वय स्थापित करेगा। लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव जेसी शर्मा ने कहा कि विभाग वांछित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक प्रतिबद्धता और उत्साह के साथ काम करेगा। इंजीनियर-इन-चीफ लोक निर्माण विभाग भुवन शर्मा ने विभाग द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed