फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam gave instructions to DC-SP to control the crowd of tourists, it is necessary to follow the Kovid protocol

सीएम जयराम ने डीसी-एसपी को दिए पर्यटकों की भीड़ नियंत्रित करने के निर्देश, कोविड प्रोटोकाल का पालन जरूरी

Fri, 02 Jul 2021 06:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Jul 2021 06:39 PM IST
सार

पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटकों को लेकर जारी कोविड प्रोटोकाल का शत-प्रतिशत पालन कराने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं। यह भी कहा गया है कि जहां भीड़ ज्यादा इकट्ठा होती है, वहां व्यवस्था की जाए। 

विज्ञापन
CM Jairam gave instructions to DC-SP to control the crowd of tourists, it is necessary to follow the Kovid protocol
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निचले इलाकों में गर्मी बढ़ने के साथ सैलानियों का हिमाचल प्रदेश की ओर रुख करने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रदेश में पर्यटकों की बढ़ती भीड़ नियंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी जिलों के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को आदेश जारी कर दिए हैं। पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटकों को लेकर जारी कोविड प्रोटोकाल का शत-प्रतिशत पालन कराने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं। यह भी कहा गया है कि जहां भीड़ ज्यादा इकट्ठा होती है, वहां व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन


होटल, रेस्तरां और होम स्टे में संबंधित विभाग की ओर से जारी एसओपी की अनुपालना सुनिश्चित कराने को कहा गया है। कहा कि प्रदेश में अब कोरोना के मामलों और रिकवर होने वालों की संख्या लगभग बराबर है। फिर भी सतर्कता से ही सुरक्षित रहा जा सकता है। कोविड के नए डेल्टा प्लस वैरियंट को लेकर कहा कि सिर्फ एक मामला सामने आया है, जो मई महीने का था। फिलहाल कुछ और भी सैंपल भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट आनी है। सरकार ने तीसरी लहर को लेकर सभी जरूरी कदम उठा लिए हैं। सरकार इससे पूरी तरह से निपटने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


महंगाई पर नजर, जरूरत पर उठाएंगे कदम
प्रदेश में लगातार बढ़ रहे रसाई गैस, पेट्रोल-डीजल के  दाम पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के सार्थक प्रयासों की वजह से महंगाई नियंत्रण में है। बढ़ते दामों पर सरकार नजर बनाए है। जरूरत के अनुसार फैसले लिए जाएंगे। फिलहाल, सरकार इसपर कोई कदम नही उठा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन परीक्षा पर कांग्रेस को घेरा
युवा कांग्रेस की ओर से प्रदेश भर में ऑनलाइन परीक्षाएं कराने के लिए किए जा रहे आंदोलन पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को ही निशाने पर लिया। कहा कि आंदोलन करना न करना कांग्रेस का अपना विचार है। सच यह है कि कोरोना संकट काल में कांग्रेस कहीं नहीं दिखी। रस्मी तौर पर कुछ जगह दिखे, लेकिन दो करोड़ की सामग्री की ढूंढे नहीं मिल रही, जिसे कांग्रेस ने दो छोटी गाड़ियों में मंगाकर बांटने का दावा किया। प्रदेश ही नहीं देश में भी कोई अब कांग्रेस पर विश्वास नहीं करता। इसलिए उनके कहने करने से कोई दिक्कत नहीं है। सरकार समर्पित भाव से प्रदेश हित में काम कर रही है और आगे भी करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed