मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा को सीएम जयराम ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन मंच कार्यक्रम को और प्रभावशाली बनाने के लिए मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा सचिवालय स्तर पर समन्वय करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह बात मंगलवार को शिमला में जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल से कही।
उन्हें मुख्य सचेतक नियुक्त किए जाने के बाद नरेंद्र बरागटा के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री का धन्यवाद करने आया था। जयराम ठाकुर ने कहा कि जन मंच सरकार का सबसे महत्वपूर्ण और जनता पर केंद्रित कार्यक्रम है।
इसका उद्देश्य जन समस्याओं का निपटारा लोगों के घर-द्वार करना है। सभी मंत्री जन मंच में शामिल हो रहे हैं, जो हर माह के पहले रविवार को होता है। नरेंद्र बरागटा जन मंच का समन्वय राज्य स्तर पर करेंगे।
कहा कि अब तक उन्होंने प्रदेश के 54 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया है। बागवानों को अपना उत्पाद बाजार में बेचने के लिए हर जरूरी सुविधा प्रदान की जाएगी।
हिमाचल के प्रति हमेशा उदारता का भाव दिखाया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री लोगों के प्रति बेहद संवेदनशील हैं, इसीलिए उन्होंने ओकओवर व सचिवालय में प्रतिक्षालयों का निर्माण करवाया। सांसद वीरेेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के प्रति हमेशा उदारता का भाव दिखाया है।
राज्य को हरसंभव आर्थिक मदद दी है। नरेंद्र बरागटा ने कहा कि यह केवल उनका सम्मान नहीं है, बल्कि पूरे शिमला जिले का सम्मान है। नरेेंद्र बरागटा ने ऊपरी शिमला में बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री से एक ट्रॉमा सेंटर खोलने की मांग की।
मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि वे अपने क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री को एक तलवार भेंट कर सम्मानित किया।
इससे पहले महासू जिला भाजपा अध्यक्ष अजय श्याम ने सीएम जयराम का स्वागत किया। संगठन महामंत्री पवन राणा, विधायक बलवीर वर्मा, विनोद कुमार, राज्य सहकारी बैंक अध्यक्ष खुशीराम बालनाटाह, महापौर कुसुम सदरेट आदि उपस्थित थे।