विधानसभा स्पीकर के बचाव में उतरे सीएम जयराम, दिया ये बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने धर्मशाला पहुंचते ही कांग्रेस को करारा जवाब दिया। सिद्धपुर में उन्होंने कहा कि विधानसभा के डिप्टी स्पीकर चुनाव प्रचार में पहले से ही हिस्सा लेते हैं। यह कोई नई बात नहीं है।
बहुमत वाले राज्यों में विधानसभा स्पीकर भी राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। हिमाचल में भी ऐसा हो रहा है तो कोई गलत बात नहीं है। उपचुनाव में कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष के कथित प्रचार को लेकर सवाल उठाया था, जिस पर मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधा।
आजाद प्रत्याशियों पर सीएम ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है। चुनाव में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग के कांग्रेस के आरोप पर उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई और काम नहीं है।
विपक्ष सबूत के साथ बात करे। हिमाचल को बेचने के आरोपों पर जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में जनता ने तसल्ली से जवाब दे दिया है। हिमाचल के हितों का ख्याल भाजपा कांग्रेस से बेहतर रख रही है।
सरकार बनने के बाद हमने धर्मशाला में केंद्रीय विवि के नाम जमीन करवाई। यह काम 10 साल से लटका पड़ा था। रोपवे का काम जल्द होगा। धर्मशाला प्रधानमंत्री के दिल में है।
एमसी धर्मशाला में कमी रह गई, पूरा करेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मशाला में एक साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार आएंगे। धर्मशाला के लिए यह गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में इन्वेस्टर मीट होने से यहां की ख्याति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगी। सात और आठ नवंबर को इन्वेस्टर मीट में पीएम, गृह मंत्री, केंद्रीय पर्यटन मंत्री और विदेश मंत्री सहित कई बड़ी हस्तियां आएंगी।
सिद्धपुर में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नगर निगम धर्मशाला में खराब हालत की बात भी मानी। उन्होंने कहा कि जिस तरह के नगर निगम की कल्पना हमने की थी, वैसा नहीं बन पाया। नगर निगम में जो कमी रह गई है उसे पूरा किया जाएगा।