फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jaiam Thakur statement over night curfew in four districts

बंद हाल में डीजे और नाटियों के चलते लगाया नाइट कर्फ्यू: सीएम जयराम

Tue, 24 Nov 2020 08:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 24 Nov 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
CM Jaiam Thakur statement over night curfew in four districts
- फोटो : अमर उजाला

नाइट कर्फ्यू पर सोशल मीडिया में मचे बवाल के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला के रिज मैदान पर हिम सुरक्षा अभियान के शुभारंभ पर आयोजित कार्यक्रम में स्पष्ट किया कि सर्दियों के मौसम में शादियों में 1000 से ज्यादा लोग पहुंच रहे हैं। संयुक्त धाम परोसी जा रही है। बंद कमरों में डीजे बज रहे हैं, नाटियां हो रही हैं, इससे कोरोना फैल रहा है। इसी कारण मजबूर होकर सरकार को नाइट कर्फ्यू का निर्णय लेना पड़ा। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर टिप्पणी करना आसान है, लेकिन सर्दियों के मौसम में कोरोना न फैले, इसके लिए सख्त निर्णय लिए गए हैं। बंद कमरों में वेंटिलेशन नहीं होता है, ऐसे में अगर एक भी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति आ गया तो सभी संक्रमित हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि आदेश जारी करने से कुछ नहीं होता, जब तक लोग अपनी मर्जी से इस पर अमल न करें। मजबूरी में सरकार सख्ती कर रही है, क्योंकि लोगों की लापरवाही बढ़ गई है।
विज्ञापन


वह रिज मैदान पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी को लेकर पत्रकारों के सवाल पर सीएम ने कहा कि अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी नहीं है। अगर कहीं कमी से किसी की मौत हुई होगी, तो उसकी जांच होगी। सीएम ने कहा कि कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में तपेदिक, कुष्ठ और अन्य रोगियों की जानकारी हासिल करना हिम सुरक्षा  अभियान का लक्ष्य है। हालांकि, सरकार ने एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान भी शुरू किया है। कोरोना रोगियों की पहचान के लिए सरकार ने नए अभियान की शुरुआत की है, जिसमें 8000 टीमें प्रदेश में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक भी करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed