फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm Jai Ram Thakur called on Prime Minister Narendra Modi in New Delhi

मुख्यमंत्री जयराम ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, इन विषयों पर हुई चर्चा

Fri, 07 Jun 2019 09:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Jun 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
cm Jai Ram Thakur called on Prime Minister Narendra Modi in New Delhi
सीएम जयराम ठाकुर ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में निवेशकों को बुलाने के लिए जर्मनी और नीदरलैंड के पांच दिवसीय दौरे पर जाने से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

विज्ञापन


उन्होंने लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के लिए नरेंद्र मोदी को बधाई और सितंबर में धर्मशाला में प्रस्तावित इन्वेस्टर मीट में आने का न्योता दिया। मोदी ने उनका न्योता स्वीकार कर लिया है। 
विज्ञापन


मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने हिमाचल में शिमला, मनाली जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों से सैलानियों का बोझ कम करने को कहा। उन्होंने नए पर्यटन स्थल विकसित करने की सलाह दी ताकि पर्यटक प्रदेश के अन्य अनछुए इलाकों में भी जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये मांगे भी उठाई

हालांकि उन्होंने पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाने के लिए खास ध्यान रखने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर हिमाचल के मुख्य सचिव बीके अग्रवाल भी उपस्थित थे।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कानून एवं आईटी मंत्री रवि शंकर प्रसाद से भी मुलाकात कर प्रदेश के लिए आईटी क्षेत्र में सहयोग की अपील की।मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात की।

उन्होंने हिमाचल में एक और केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलने और नए केंद्रीय विद्यालय देने की मांग उठाई। साथ ही वर्तमान केंद्रीय विश्वविद्यालय व अन्य केंद्रीय शैक्षणिक संस्थानों को मजबूत करने व उच्च शिक्षा पर खास जोर देने की गुजारिश की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed