फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Jai Ram Thakur bharmour chamba tour cancelled due to bad weather

मौसम बना बाधा, सीएम जयराम का भरमौर दौरा भी रद्द

Fri, 27 Sep 2019 12:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरमौर (चंबा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 27 Sep 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
CM Jai Ram Thakur bharmour chamba tour cancelled due to bad weather
- फोटो : अमर उजाला

कबायली क्षेत्र भरमौर में पहली मर्तबा पहुंचने वाले मुख्यमंत्री का प्रस्तावित दौरा शुक्रवार को आखिरकार रद्द हो गया। मौसम के बदलते तेवरों का हवाला देकर मुख्यमंत्री का दौरा रद्द किया गया। मुख्यमंत्री के भरमौर न पहुंचने की सूरत में करोड़ों के विकासात्मक कार्यों पर एक माह के लिए रोक लग गई है। अब अगले माह मुख्यमंत्री अपने प्रस्तावित दौरे पर पहुुंच कर ही इन विकासात्मक कार्यों का आगाज करेंगे।

विज्ञापन


गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री अपने दो दिवसीय दौरे पर 26 और 27 सितंबर को चंबा जिला में आ रहे थे। वीरवार सुबह 11 बजे भटियात के गरनोटा स्थित हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का चौपर उतरना था। लेकिन, खराब मौसम और शिमला में अत्यधिक धुंध के चलते मुख्यमंत्री का चौपर शिमला से उड़ान नहीं भर पाया।
विज्ञापन


लिहाजा, मुख्यमंत्री द्वारा विस क्षेत्र भटियात में ऑनलाइन विभिन्न विकासात्मक कार्यों के उद्घाटन, शिलान्यास और भूमि पूजन किए गए। हालांकि, चुवाड़ी में आयोजित विशाल जनसभा को भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा ऑनलाइन संबोधित किया गया। वीरवार सायं चार बजे मुख्यमंत्री का कबायली क्षेत्र भरमौर का दौरा प्रस्तावित था। बावजूद खराब मौसम के चलते दोपहर बाद भी मुख्यमंत्री भरमौर नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद शुक्रवार के लिए मुख्यमंत्री का दौरा प्रस्तावित किया गया। शुक्रवार को भरमौर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दीदार करने की चाह लिए पहुंचने वाले लोगों को आखिरकार निराश होकर वापस लौटना पड़ा। मुख्यमंत्री के भरमौर न पहुंच पाने से भरमौर विस क्षेत्र में होने वाले विभिन्न भूमि पूजन, उद्घाटन और शिलान्यास अगले माह तक टाल दिए गए हैं। 


ये होने से भूमि पूजन, उद्घाटन और शिलान्यास
846.42 लाख की लागत से भरमौर से हड़सर सड़क के सुधारीकरण का भूमि पूजन। 422.47 की लागत से बनने वाली ददिमा से चलेड़ सड़क का भूमि पूजन। 435.23 से निर्मित होने वाले औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भरमौर का शिलान्यास। 133 लाख से निर्मित हुए शॉपिंग कांप्लेक्स भरमौर का उद्घाटन, भरमौर से भरमाणी रज्जू मार्ग पर छह करोड़ रुपये के करीब जबकि सिविल अस्पताल पट्टी में शिलान्यास होना शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed