फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM IT adviser Gokul Butail contest vidhan sabha election against assembly Speaker BBL Butail

सीएम के आईटी सलाहकार विस अध्यक्ष के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Tue, 18 Apr 2017 08:50 AM IST
विनोद राणा/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विनोद राणा/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Tue, 18 Apr 2017 08:50 AM IST
विज्ञापन
CM IT adviser Gokul Butail contest vidhan sabha election against assembly Speaker BBL Butail

मुख्यमंत्री के आईटी सलाहकार गोकुल ने पालमपुर से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। पालमपुर में अपने 28वें जन्मदिन के बहाने जुटे सैकड़ों कार्यकर्ताओं के सामने उन्होंने मीडिया में इसका खुलासा किया है कि वह पालमपुर से कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन


लिहाजा, उन्होंने खुले तौर पर अब विस अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल के एक छत्र राज्य को खुले तौर पर चुनौती दे डाली है, जबकि गोकुल के पिता ने उसके मुंह में केक डालते ही कहा कि पालमपुर के फ्यूचर एमएलए को जन्मदिवस की बधाई हो। इस पर लोगों ने तालियों से स्वागत किया। आईटी सलाहकार बनने के बाद पहली बार गोकुल ने अपना जन्मदिन सार्वजनिक तौर पर मनाया।
विज्ञापन


हालांकि, गोकुल के जन्मदिन पर कांग्रेस के साथ भाजपा के लोग भी मौजूद रहे। लेकिन, बुटेल के करीबी लोगों ने इस समारोह से दूरी बनाई रखी। पालमपुर में कांग्रेस की ओर से गोकुल बुटेल की चुनाव लड़ने की घोषणा से अब तक पालमपुर में एकजुट रही कांग्रेस को
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार झटका लगा है। इससे अब पालमपुर में भी कांग्रेस में टिकट की खींचतान चलेगी, जबकि अब तक कांग्रेस में विस अध्यक्ष बुटेल का एक छत्र राज रहा है। लेकिन, अब उनके घर में ही चुनौती मिल गई है। हालांकि, कांग्रेस टिकट किस को देती है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

गोकुल बुटेल ने मनाया 28वां जन्मदिन
मुख्यमंत्री के आईटी सलाहकार गोकुल बुटेल ने सोमवार को पालमपुर में अपना 28वां जन्मदिन मनाया। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हुए कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी। गोकुल बुटेल ने अपने पिता दिनेश बुटेल और समर्थकों संग केक काटा।


इस मौके पर पूर्व प्रधान आत्मा राम, पूर्व जिला पार्षद कमला कपूर, प्रधान आईमा संजीव राणा, बीडीसी सदस्य स्नेह शर्मा, पूर्व नप उपाध्यक्ष यश महाजन, धमेंद्र गोयल, विनोद कूपर, बलराज परवाना, विषार्द सूद, पार्षद माधव सूद, वीरेंद्र चौहान, संजय महाजन, पूनम समेत सैकड़ों लोगों ने बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed