{"_id":"687a4392be1dbacee308b7dd","slug":"cm-in-jakhu-templecm-in-jakhu-temple-shimla-news-c-19-sml1001-569535-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जाखू मंदिर में 108 फीट ऊंची पताका स्थापित, सीएम ने किया ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जाखू मंदिर में 108 फीट ऊंची पताका स्थापित, सीएम ने किया ध्वजारोहण
विज्ञापन
मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण, लोगों को मिलेगी पार्किंग की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला के जाखू स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने 108 फीट ऊंची पताका का ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर सौंदर्यीकरण और लोगों के लिए जल्द पार्किंग की सुविधा मुहैया करवाने की बात कही।
मुख्यमंत्री मंदिर में सुबह 11:15 बजे पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस दाैरान उनकी धर्मपत्नी और देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर भी माैजूद रहीं। उन्होंने हनुमान की पताका की प्रतिष्ठा की और ध्वजारोहण किया। पताका को 100 फीट ऊंचे खंभे पर लगाया गया है। इस ध्वज में हनुमान का चित्र बनाया गया है और सुनहरे अक्षरों में जय श्रीराम लिखा गया है। यह पताका मंदिर की शोभा बढ़ा रही है। इसके बाद सीएम ने पत्रकारों से बातचीत करते कहा कि जाखू मंदिर का अपना एक इतिहास है जो हमारी संस्कृति और परंपरा का प्रतिक है। कहा कि मंदिर में हनुमान की 108 फीट ऊंची पताका फहराई गई है। उन्होंने भगवान श्रीराम के दिखाए आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा, पार्किंग की सुविधा दी जाएगी और लोगों के बैठने की व्यवस्था सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं में भी सुधार किया जाएगा। कहा कि यह सब पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाए किया जाएगा। सीएम ने कहा कि मंदिर परिसर में भगवान श्रीराम की प्रतिमा स्थापित करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। इसके लिए दिशानिर्देश भी दिए जा चुके हैं लेकिन अभी इसके लिए वन संरक्षण अधिनियम से जुड़ी कुछ औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इस दौरान मंत्री अनिरुद्ध सिंह, महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल सहित पार्षद उपस्थित रहे।