बाजू का एक्स-रे करवाने आईजीएमसी पहुंचे सीएम जयराम ठाकुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक्स-रे करवाने के लिए आईजीएमसी पहुंचे। उनकी बायीं बाजू में क्रिकेट बॉल लगने से सूजन आ गई है। दोपहर पौने एक बजे अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में सीएम की बाजू का एक्स-रे हुआ।
ऑर्थो विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मुकुंद लाल और रेडियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव शर्मा के साथ तकनीकी स्टाफ मौजूद रहा। सीएम ने डॉक्टरों की सलाह पर एक्स-रे के बाद एहतियात के तौर एमआरआई टेस्ट भी करवाया।
एक बजे सीएम एमआरआई करवाने पुराने भवन स्थित रेडियोलॉजी विभाग में गए और टेस्ट के बाद डेढ़ बजे के करीब लौटे। सीएम ने जाने से पहले डॉक्टरों से बातचीत भी की।
क्रिकेट मैच के दौरान बाजू में लगी थी गेंद
उधर, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनकराज ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की बायीं बाजू के एक्स-रे और एमआरआई की रिपोर्ट नॉर्मल आई है। कॉलेज प्राचार्य प्रो. अशोक शर्मा, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल रॉव, एसीएफ अमर दत्त भारद्वाज, आईजीएमसी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सुखदेव वर्मा, महासचिव रजनीश पुनिया मौजूद रहे।
भराड़ी में रविवार को सीएम इलेवन और प्रेस इलेवन के बीच मैच में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। इस बीच एक गेंद उनकी बायीं बाजू में लग गई थी। इससे बाजू में सूजन आ गई। सोमवार को सीएम एक्स-रे करवाने के लिए आईजीएमसी पहुंचे।