फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cloudburst at solan arki and four vehicle damaged

यहां बादल फटा, सड़क पर पार्क चार वाहन मलबे में दबे

Tue, 24 Jul 2018 02:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 24 Jul 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
cloudburst at solan arki and four vehicle damaged

दाड़लाघाट की भराड़ीघाट पंचायत के गतेड़ गांव में बादल फटने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गतेड़ सड़क पर खड़ीं चार गाड़ियां भारी मलवे में दब गईं। गनीमत यह रही की घटना के समय सड़क पर लोगों की आवाजाही नहीं थी।

विज्ञापन


इस वजह से कोई हताहत नहीं हुआ। स्थानीय निवासी खेम राज ठाकुर, महेंद्र सिंह ने बताया कि शाम करीब छह बजे भारी बारिश के बीच गांव के साथ लगता नाला उफान पर आ गया। इसमें एकाए जलस्तर बढ़ गया।
विज्ञापन


पानी के तेज बहाव के साथ आए भारी मलबे ने सड़क पर पार्क वाहनों को अपनी जद में ले लिया। घटना के बाद पंचायत के प्रधान राम स्वरूप शर्मा वार्ड के सदस्य और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। एसडीएम अर्की छवि नांटा ने घटना की पुष्टि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कालका-शिमला एनएच पर रविवार रात को धर्मपुर के पट्टामोड़ के समीप पहाड़ी से भूस्खलन होने से चलती गाड़ी पर पेड़ गिर गया। उसमें सवार चार लोगों को चोटें आई हैं। रात को सड़क पर मलबा गिरने से करीब आधे घंटे तक यातायात भी प्रभावित रहा। 

चंबा में अस्थायी पुल बहा

cloudburst at solan arki and four vehicle damaged

 उपमंडल भरमौर की बडग्रां पंचायत के पलानी नाला में बना अस्थायी पुल रविवार को बाढ़ की चपेट में आने से बह गया। इसके चलते पंचायत के लोगों को नाले के बीच होकर आवाजाही करनी पड़ रही है।

पुल बहने के बाद सोमवार को पंचायत के छात्रों को भरमौर कॉलेज और स्कूल में पढ़ने जाने के लिए नाले के पानी के होकर आवाजाही करनी पड़ी। अभिभावकों को बच्चों को नाला पार करवाने के लिए स्वयं उनके साथ जाना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed