फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cloudburst at manali leh road near Baralacha pass

मनाली-लेह मार्ग पर बादल फटा, 18 घंटे फंसे रहे हजारों सैलानी

Thu, 29 Jun 2017 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Updated Thu, 29 Jun 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
cloudburst at manali leh road near Baralacha pass

लाहौल के बारालाचा दर्रे के पास मंगलवार देर शाम आठ बजे बादल फटने से हजारों सैलानी और सिंधु दर्शन कर लेह लौट रहे 450 श्रद्धालु पूरी रात फंसे रहे। 4000 मीटर की ऊंचाई पर शून्य से नीचे तापमान में भूखे पेट फंसे विदेशी सैलानियों समेत बुजुर्गों और बच्चों की सांसें रात भर अटकी रहीं।

विज्ञापन


बीआरओ के जवानों ने 18 घंटे बाद बुधवार को इन्हें सुरक्षित निकाला। बादल फटने से चीन और पाकिस्तान सीमा तक जाने वाले सामरिक महत्व के मनाली-लेह मार्ग का 50 मीटर हिस्सा भी बह गया है। बीआरओ ने अस्थायी तौर पर यातायात बहाल
विज्ञापन


कर दिया है लेकिन रुक-रुककर हो रहे भूस्खलन की वजह से एचआरटीसी ने बस सेवा रोक दी है। गनीमत रही कि बादल फटने से पानी के तेज बहाव और मलबे से कोई हताहत नहीं हुआ। ग्रामीणों को घटना की जानकारी देर रात दो बजे मिली। प्रशासन तक यह सूचना बुधवार सुबह सात बजे पहुंचाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरओ ने 18 घंटे बाद सुरक्षित निकाले पर्यटक

cloudburst at manali leh road near Baralacha pass

प्रशासन ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम को घटनास्थल पर भेजा। बीआरओ ने क्षतिग्रस्त सड़क को बहाल करने के लिए सुबह ही मशीनों के साथ जवानों को तैनात कर दिया। बीआरओ के ओसी लेफ्टिनेंट कर्नल विजय कुमार ने बताया कि जवानों ने बुधवार दोपहर बाद क्षतिग्रस्त सड़क को दुरुस्त कर फंसे हुए लोगों को निकाल लिया है। 

एसडीएम केलांग सन्नी शर्मा ने बताया कि दोपहर बाद मनाली-लेह मार्ग समेत काजा-ग्रांफू मार्ग को वाहनों के लिए खोल दिया गया है। सिंधु दर्शन यात्रा के समन्वयक डॉ चंद्रमोहन परशीरा ने बताया कि बरोगपा ट्रेवल एजेंसी के मालिक अमर ठाकुर ने उन्हें रात दो बजे घटना की जानकारी दी। उन्होंने सुबह 7 बजे डीसी लाहौल स्पीति को इसकी सूचना दे दी।  

आज भारी बारिश की चेतावनी, कल पहुंचेगा मानसून

cloudburst at manali leh road near Baralacha pass

प्रदेश के कई इलाकों में वीरवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने तीस जून को हिमाचल में मानसून पहुंचने की संभावना जताई है।

लगातार बारिश से अधिकतम तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बीते मंगलवार रात से जारी मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं।

भूस्खलन औैर पत्थर गिरने से बुधवार को प्रदेश भर में 50 छोटी-बड़ी सड़कें ठप रहीं। बिजली पोल और तार टूटने से कई क्षेत्रों में बत्ती गुल है।

कहां, कितना नुकसान
मंडी जिला के नगवाईं में भारी बारिश से कई घरों में पानी घुसा
सिरमौर के हलाहां में कच्चा मकान ढहा, डब रोग गांव में चट्टान से घर की दीवार ढही
पच्छाद के फाकयो गांव में गौशाला पर बिजली गिरने से एक गाय और एक भैंस की मौत
चंबा-पठानकोट, चंबा-भरमौर, चंबा-होली, चंबा-कोटी, सुंड़ला-भलेई और सिहुंता-चुवाड़ी मार्ग भूस्खलन से बाधित
ऊना में मैहतपुर के रायपुर गांव में बिजली पोल टूटने से बत्ती गुल
हमीरपुर के सुजानपुर में एक परिवार का शौचालय ढहा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed