{"_id":"60ec3048aab59809be42deb7","slug":"clerk-cashier-suspended-in-hrtc-palampur-unit-over-financial-irregularities","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी पालमपुर में कैशियर, लिपिक सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी पालमपुर में कैशियर, लिपिक सस्पेंड
Mon, 12 Jul 2021 05:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 12 Jul 2021 05:37 PM IST
सार
परिवहन कर्मचारी महासंघ (इंटक) के कार्यकारी अध्यक्ष हरदयाल सिंह ने कहा कि एचआरटीसी प्रबंधन पालमपुर यूनिट में हुए भ्रष्टाचार के मामले में छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पालमपुर यूनिट में कर्मचारी के एरियर में वित्तीय अनियमितताएं पाए जाने के मामले में एचआरटीसी निगम प्रबंधन ने कैशियर और लिपिक को सस्पेंड कर दिया है। निगम प्रबंधन की ओर से यह आदेश जारी हुए हैं। आरोप है कि चंबा और देहरा यूनिट की तर्ज पर पालमपुर यूनिट में भी कर्मचारियों के एरियर आवंटन में हेराफेरी का आरोप है।
विज्ञापन
ऑडिट में भी यह बात सामने आई है। इधर, प्रबंधन की ओर से की गई कार्रवाई से परिवहन कर्मचारी यूनियन भड़क गई है। परिवहन कर्मचारी महासंघ (इंटक) के कार्यकारी अध्यक्ष हरदयाल सिंह, प्रदेश ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन (एटक) के अध्यक्ष नानक शांडिल ने कहा कि एचआरटीसी प्रबंधन पालमपुर यूनिट में हुए भ्रष्टाचार के मामले में छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। मामले में संलिप्त बड़े अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
इससे साफ है कि भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों को संरक्षण दिया जा रहा है। एचआरटीसी कर्मचारी ने प्रबंध निदेशक से वित्तीय अनियमितताओं में संलिप्त अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन