{"_id":"64d37f1482e943b93e0cb1e7","slug":"classes-will-start-in-nit-hamirpur-from-august-24-annual-academic-calendar-released-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIT Hamirpur: एनआईटी हमीरपुर में 24 अगस्त से शुरू होंगी कक्षाएं, वार्षिक अकादमिक कैलेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NIT Hamirpur: एनआईटी हमीरपुर में 24 अगस्त से शुरू होंगी कक्षाएं, वार्षिक अकादमिक कैलेंडर जारी
Wed, 09 Aug 2023 05:27 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 09 Aug 2023 05:27 PM IST
सार
केंद्रीय काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से बीटेक प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों और स्नातकोत्तर की नियमित कक्षाएं 24 अगस्त से शुरू होंगी।
विज्ञापन
एनआईटी हमीरपुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर ने वार्षिक अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। केंद्रीय काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से बीटेक प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों और स्नातकोत्तर की नियमित कक्षाएं 24 अगस्त से शुरू होंगी। इससे पूर्व बीटेक के विद्यार्थियों को एनआईटी में 16 से 20 अगस्त के बीच हाजिर होना होगा। 20-21 अगस्त को संस्थान में रिपोर्ट करेंगे। 15 से 19 अगस्त तक संस्थान के शुल्क का भुगतान किया जा सकता है।
विज्ञापन
नियमित कक्षाएं शुरू करने से पूर्व बीटेक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए 22 और 23 अगस्त को संस्थान परिसर के भीतर ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। 16 से 21 अक्तूबर के बीच मध्य सेमेस्टर परीक्षाएं होंगी। 13 दिसंबर को कक्षाएं समाप्त होंगी। 14 से 16 दिसंबर के बीच प्रैक्टिकल, 18 दिसंबर से 23 दिसंबर के बीच थ्योरी परीक्षाएं चलेंगी। 3 जनवरी 2024 को परीक्षा परिणाम घोषित होंगे।
विज्ञापन