फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Classes being held in safe buildings in the district's schools.

Shimla News: जिले के स्कूलों में सुरक्षित भवनों में चल रही कक्षाएं

Sat, 25 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Classes being held in safe buildings in the district's schools.
उच्च शिक्षा विभाग का रिपोर्ट में दावा
विज्ञापन

विभाग ने सभी स्कूलों से मांगी थी भवनों की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। मानसून सीजन के दौरान हो रही भारी बारिश के बावजूद जिला शिमला के सभी सरकारी स्कूल भवन सुरक्षित हैं। जिले में एक भी स्कूल भवन जर्जर या असुरक्षित नहीं पाया गया है। यह दावा स्कूलों की ओर से शिक्षा विभाग को भेजी रिपोर्ट में किया गया है।

शिक्षा विभाग ने उपनिदेशक (उच्च शिक्षा) के माध्यम से सभी स्कूल प्रमुखों को सात दिन के भीतर असुरक्षित भवनों की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अधिकांश स्कूलों ने अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंप दी है। विभाग ने स्पष्ट किया था कि यदि कोई भवन असुरक्षित घोषित होता है तो उसे तत्काल खाली कर सील किया जाए। यह कदम विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया था। जिले में 400 वरिष्ठ माध्यमिक और उच्च विद्यालय हैं। विभाग ने सभी स्कूलों से भवनों की स्थिति का ब्योरा मांगा था। निरीक्षण के बाद स्कूलों ने अपनी रिपोर्ट भेजी, जिसमें सभी भवन सुरक्षित बताए हैं। शिक्षा उपनिदेशक (उच्च शिक्षा) लेखराज भारद्वाज ने बताया कि जिले के सभी सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की कक्षाएं सुरक्षित भवनों में संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अधिकांश स्कूलों से रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है और किसी भी विद्यालय ने भवन को असुरक्षित नहीं बताया है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने पहली बार सभी सरकारी स्कूलों से भवनों की स्थिति संबंधी रिपोर्ट तलब की थी। विभाग ने स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए थे कि यदि कोई भवन असुरक्षित हो तो उसकी तुरंत सूचना दी जाए। मानसून के मद्देनजर विभाग ने पहले ही सभी स्कूलों को केवल सुरक्षित भवनों में कक्षाएं संचालित करने के निर्देश जारी किए थे। अधिकांश विद्यालयों ने निर्धारित समय के भीतर अपनी रिपोर्ट जमा कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article