फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Class 10 student will have to bear the consequences of negligence of the Himachal School Education Board, read

धर्मशाला: 10वीं कक्षा के छात्र को भुगतना पड़ेगा स्कूल शिक्षा बोर्ड की लापरवाही का खामियाजा, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 25 Jul 2023 10:38 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Jul 2023 10:38 AM IST
सार

 प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की लापरवाही का खामियाजा प्रदेश के दसवीं कक्षा के एक और छात्र को भुगतना पड़ेगा। सोशल साइंस विषय की उत्तरपुस्तिका गुम होने पर अब छात्र को अगस्त में दोबारा से परीक्षा देनी होगी। 

विज्ञापन
Class 10 student will have to bear the consequences of negligence of the Himachal School Education Board, read
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की लापरवाही का खामियाजा प्रदेश के दसवीं कक्षा के एक और छात्र को भुगतना पड़ेगा। सोशल साइंस विषय की उत्तरपुस्तिका गुम होने पर अब छात्र को अगस्त में दोबारा से परीक्षा देनी होगी। इससे पहले भी दसवीं-12वीं के करीब पांच छात्र बोर्ड की इस लापरवाही के कारण दोबारा परीक्षा देने को मजबूर हुए हैं। जानकारी के अनुसार प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मार्च 2023 में आयोजित हुई टर्म-2 परीक्षा के दौरान जिला मंडी के दसवीं कक्षा के एक छात्र की सामाजिक विज्ञान विषय की उत्तरपुस्तिका गुम हो गई। इसके चलते बोर्ड प्रबंधन अब छात्र के लिए विशेष परीक्षा का आयोजन करेगा।

विज्ञापन


यह परीक्षा आठ अगस्त को सुबह 8.45 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि परीक्षा का संचालन संबंधित प्रधानाचार्य के समन्वयन में होगा। परीक्षा सामग्री बोर्ड की ओर से प्रतिनियुक्त संवाहक के माध्यम से परीक्षा केंद्र पर परीक्षा तिथि से एक दिन पहले पहुंचा दी जाएगी। परीक्षा का आयोजन तीन अगस्त को सुबह 8.45 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। इससे पहले बोर्ड की ओर से 10वीं-12वीं की टर्म-1 परीक्षा के दौरान करीब पांच छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं गुम हुईं थी। जिसके चलते संबंधित छात्रों को दोबारा से परीक्षा देनी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed