{"_id":"612a464c8ebc3e79cb724d3a","slug":"clash-between-youth-in-sataun-sirmour-during-covid-vaccination","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: आपस में भिड़ गए टीका लगवाने पहुंचे कई युवा, जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: आपस में भिड़ गए टीका लगवाने पहुंचे कई युवा, जमकर हंगामा
Sat, 28 Aug 2021 07:51 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सतौन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, सतौन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 28 Aug 2021 07:51 PM IST
सार
दरअसल, शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतौन में कई लोग टीकाकरण के लिए पहुंचे थे। इस पीएचसी में 200 लोगों को पहली डोज और 100 को दूसरी डोज लगाई जानी थी। बताया जा रहा है कि शनिवार को टीकाकरण के लिए आसपास की पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीण सतौन पीएचसी पहुंचे थे।
विज्ञापन
सतौन में टीका लगवाने पहुंचे युवा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के स्थानीय पीएचसी में टीकाकरण के लिए पहुंचे कुछ युवाओं के बीच कहासुनी होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस बीच कई युवा भिड़ गए और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद ही माहौल शांत हो पाया। दरअसल, शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतौन में कई लोग टीकाकरण के लिए पहुंचे थे। इस पीएचसी में 200 लोगों को पहली डोज और 100 को दूसरी डोज लगाई जानी थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शनिवार को टीकाकरण के लिए आसपास की पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीण सतौन पीएचसी पहुंचे थे। अपनी बारी का इंतजार में ग्रामीण लाइनों में खड़े रहे लेकिन बीच में बारी को लेकर बनी असमंजस की स्थिति के चलते कुछ युवाओं में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई। स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और मामले को शांत किया। इस दौरान कुछ लोग पीएचसी के दरवाजे के बाहर भी बैठे नजर आए।
विज्ञापन
स्थानीय पंचायत प्रधान ममता देवी और उपप्रधान गुलाब सिंह ने बताया कि पंचायत की ओर युवा मंडल के सदस्यों को पीएचसी में टीकाकरण के दिन भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तैनात किया जाता रहा है लेकिन शनिवार को दो-तीन पंचायतों के लोगों के इकट्ठा आने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। उन्होंने कहा कि सरकार को पंचायत स्तर पर टीकाकरण करवाना चाहिए। पीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट हरदयाल तोमर ने बताया कि शनिवार को 300 के करीब लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई गई। उन्होंने कहा कि भीड़ होने के कारण माहौल तनावपूर्ण रहा लेकिन बाद में सभी का बारी-बारी से टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन