फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Claims of collecting wet and dry waste separately in the city are hollow

Shimla News: शहर में गीला-सूखा कूड़ा अलग उठाने के दावे खोखले

Fri, 12 Apr 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Claims of collecting wet and dry waste separately in the city are hollow
कई इलाकों में एक साथ ही उठाया जा रहा गीला-सूखा कचरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। निगम बीते चार साल से शहर में गीला और सूखा कचरा अलग उठाने के दावे करता रहा है लेकिन शहर के कई इलाकों में अभी भी गीला और सूखा कचरा अलग नहीं किया जाता है। शहर के टुटू, समरहिल और चक्कर उपनगरों में अभी भी एक साथ ही कूड़ा उठाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि शहर में कचरा प्रबंधन नगर निगम की जिम्मेदारी है।

प्रशासन का कहना था कि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग उठाने के लिए कर्मचारियों को दो बैग दिए जाएंगे। इसके अलावा गाड़ियों में भी इन्हें उठाने की अलग-अलग व्यवस्था की जानी थी। शहर में कूड़ेदानों को भी दो भागों में बांटकर गीला और सूखा कचरा रखने की व्यवस्था निगम को करनी थी। जनवरी में होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण से पहले नगर निगम इसे सभी वार्डों में लागू करने की तैयारी कर रहा था। अप्रैल में भी व्यवस्था पूरे शहर में लागू नही की गई है। स्वच्छता सर्वेक्षण में भी शहर 56 से 188वें स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

समरहिल के पार्षद विरेंद्र ठाकुर ने बताया कि गीला और सूखा कूडा अलग-अलग इकट्ठा करने के लिए अभी सफाई कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाना है। आचार संहिता के कारण कोई कार्यशाला आयोजित नहीं करवाई जा सकती है। सफाई कर्मचारी शहर में स्वच्छता बनाए रखने का महत्वपूर्ण काम करते है और उन्हें सही प्रशिक्षण देना जरूरी है। साथ ही उन्हें वाटरप्रूफ बैग भी उपलब्घ नहीं कराए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नगर निगम सख्ती से शहर में कूड़े को अलग-अलग उठाने का प्रयास कर रहा है। पहले निगम एक साथ गीला और सूखा कूड़ा इकट्ठा करता था लेकिन वह निगम की गाड़ी में जा कर इकट्ठा हो जाता था। इसलिए कूड़े को अलग-अलग दिन इकट्ठा किया जाता है। बीच में कुछ इलाकों में सही तरीके से कूड़ा इकट्ठा नहीं किया जाता है। उन पर कार्यवाही की जाएगी। भूपेंद्र अत्री, आयुक्त नगर निगम

---
शहर में लग रहे कूड़े के ढेर
राजधानी में कूड़े का सही ढंग से प्रबंधन ना होने के कारण शहर के इलाकों में कूड़े के ढेर लग रहे है। 23 मार्च को उच्च न्यायालय ने भी इस पर संज्ञान लेते हुए निगम को कूड़े के प्रबंधन के लिए योजना बनाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed