फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   City immersed in devotion to Kanha; Janmashtami celebrations begin.

Shimla News: कान्हा की भक्ति के रंग में डूबा शहर, जन्माष्टमी कार्यक्रम शुरू

Wed, 02 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
City immersed in devotion to Kanha; Janmashtami celebrations begin.
नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारों के साथ निकाली शोभायात्रा, नगर कीर्तन का जगह-जगह स्वागत
विज्ञापन


राधा-कृष्ण मंदिर गंज बाजार से निकली शोभायात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रमों का बुधवार को शिमला शहर में आगाज हो गया। सनातन धर्म सभा ने ढोल नगाड़ों के साथ भव्य नगर कीर्तन और शोभायात्रा निकाली। श्रद्धालुओं ने नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे लगाए।

शोभायात्रा का बाजार में जगह-जगह कारोबारियों ने स्वागत किया गया। शोभा यात्रा राधा-कृष्ण मंदिर गंज बाजार से दोपहर 12:30 बजे शुरू हुई। इसके बाद राम बाजार, बस स्टैंड, कार्टरोड और भगत सिंह रोड होते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंची। यात्रा में सनातन धर्म सभा द्वारा संचालित एसडी स्कूल के विद्यार्थियों में बड़ी संख्या में भाग लिया। साथ ही गोपियों के परिधान में सजी छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां भी दीं। छात्रों ने हाथ में धर्मध्वजा लेकर घोड़े पर सवार होकर शोभायात्रा की अगुवाई की। इस यात्रा में ठाकुर का डोला और भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा आकर्षण का केंद्र रही। बाबा रुद्रानंद मंडल के भजन और महिला संकीर्तन मंडली, पहाड़ी बैंड, पंकज एंड पार्टी और विभिन्न धार्मिक झांकियां भी शोभायात्रा का हिस्सा रहीं।
विज्ञापन

सीटीओ चौक पर यात्रा पहुंचने के बाद राधा-कृष्ण, बालकृष्ण वासुदेव सहित अन्य झांकियां निकाली गईं। शाम को भगवान जगन्नाथ के रथ और बालकृष्ण की पालकी के साथ शोभायात्रा लोअर बाजार होते हुए शेर ए पंजाब तक गई। इसके बाद शोभायात्रा वापस राधा-कृष्ण मंदिर परिसर तक पहुंची। इस शोभायात्रा में सनातन धर्म सभा के प्रधान अजय सूद, महासचिव धर्म पाल पुरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक लाल सूद, प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article