फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   circular road shimla will be banned for all vehicles.

सरकार का फैसला, बंद होगा शिमला सर्कुलर रोड

Sat, 21 Mar 2015 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 21 Mar 2015 09:32 AM IST
विज्ञापन
circular road shimla will be banned for all vehicles.

शिमला का सर्कुलर रोड जल्द ही बंद किया जाएगा। सरकार ने इसका फैसला ले लिया है। जल्द ही इस बारे में अधिसूचना जारी किए जाने की तैयारी है। अब सभी गाड़ियों के लिए शिमला का सबसे व्यस्ततम रोड बंद हो जाएगा। लिफ्ट के पास सर्कुलर रोड पर सड़क ढहने के बाद आ रही दिक्कतों का मामला शुक्रवार को विधानसभा में गूंजा। शिमला शहर के विधायक सुरेश भारद्वाज ने इस मामले पर विस में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया।

विज्ञापन


इसमें एक नई बात सामने आई है कि इस जगह से ठीक ऊपर मेट्रोपोल और कई होटल हैं। यहां ड्रेनेज की पुख्ता व्यवस्था नहीं है जिस वजह से सीवरेज का सारा पानी डंगा लगाने वाली जगह पर आ रहा है। इस वजह से डंगा लगाने में दिक्कत पेश आ रही है और डंगा तैयार भी कर दिया जाए तो वह कभी भी गिर सकता है। विधायक सुरेश भारद्वाज ने कहा कि जब डंगा पहले भी गिरा था उस वक्त भी धर्मशाला में विधानसभा सत्र के दौरान यह मामला उठाया था।
विज्ञापन


उस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा था कि डंगा तैयार कर दिया जाएगा लेकिन यह डंगा कच्चा निकला अब फिर ढह गया। विधायक ने कहा कि यहां पक्का डंगा जल्द लगाया जाए। उधर सर्कुलर रोड क्षतिग्रस्त होने के बाद ट्रैफिक वन वे होने से दुगने किराये की मार झेल रहे हजारों लोगों को 17 दिन बाद भी राहत नहीं मिली है। छोटा शिमला, संजौली, ढली, खलीनी, बीसीएस,विकासनगर, पंथाघाटी, कसुम्पटी और मैहली के हजारों लोगों को न सिर्फ दुगना किराया खर्च करना पड़ रहा है बल्कि समय भी दुगना लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसों की होगी उचित व्यवस्था : वीरभद्र
लिफ्ट के ठीक पहले कार्ट रोड पर डंगा गिरने और उससे आम आदमी को होने वाली परेशानी पर विधायक सुरेश भारद्वाज की ओर से लाए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से विस्तार से जवाब दिया। यातायात सुगम करने के लिए बसों की उचित व्यवस्था की जाएगी। साथ ही मौके पर तेजी से निर्माण होगा। इससे यातायात को जल्द बहाल होगा।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि दो मार्च को भारी हिमपात और वर्षा के कारण ठेकेदार द्वारा बनाई गई रिटेनिंग वाल दो फुट धंस गई। सुरक्षा की दृष्टि से देखते हुए इस सड़क पर यातायात वन वे किया गया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। नगर निगम शिमला और पार्किंग स्थल के ठेकेदार के साथ चर्चा के बाद इस रिटेनिंग वाल को पक्के स्थान से चरणबद्ध तरीके से लगाने का सुझाव दिया।


दो दिन पहले ही फिर से इसका अफसरों ने निरीक्षण किया। मौके पर पाया गया कि उस स्थल पर लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। इस कारण रिटेनिग वॉल को नुकसान हो रहा है। सुरक्षा हेतु सड़क पर 20-25 दिन के लिए यातायात बंद करना जरूरी है। रिटेनिंग वॉल का कार्य भी युद्धस्तर पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed