{"_id":"8339905f0670136773cfa18de86a0e28","slug":"circular-road-shimla-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूज : 44 दिन बाद सर्कुलर रोड बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूज : 44 दिन बाद सर्कुलर रोड बहाल
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 09 May 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला की लाइफ लाइन कहे जाने वाला सर्कुलर रोड शनिवार को 44 दिन बाद लिफ्ट के पास वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। लोक निर्माण विभाग ने शनिवार शाम को निरीक्षण के बाद सड़क मार्ग को खोल। शनिवार शाम से छोटे वाहनों की आवाजाही दोनों ओर से शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
बस सर्विस सोमवार से शुरू की जाएगी। रविवार दोपहर बाद उक्त मार्ग से बसे चलाकर पुलिस ट्रायल करेगी। तय सीमा के भीतर डंगा लगाने का काम पूरा किया गया है। जिला प्रशासन ने 10 मई से सड़क खोलने का दावा किया था। डंगा लगने के बाद लिफ्ट के पास सड़क पहले के मुकाबले करीब चार मीटर और चौड़ी हो गई है। सड़क मार्ग बहाल होने से शहर की जनता को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
चार मार्च को ढहा था डंगा- चार मार्च को लिफ्ट के पास निर्माणाधीन पार्किंग के पास सड़क पर दरार आने से डंगा गिर गया था। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद 27 मार्च को सड़क बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन
38 मीटर ऊंचा डंगा लगाया- सड़क किनारे करीब 38 मीटर ऊंचा और 25 मीटर चौड़ा डंगा तैयार किया गया है। पीके कंस्ट्रक्शन कंपनी ने 27 मीटर और लोनिवि ने 11 मीटर डंगा तैयार किया है।
ट्रैफिक के लिए खोल दी सड़क- लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर एमएस ठाकुर ने बताया है कि शनिवार शाम से लिफ्ट के पास क्षतिग्रस्त हुआ सर्कुलर रोड दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। विभागीय अधिकारियों के साथ मौका निरीक्षण करने के बाद सड़क खोलने का फैसला लिया गया।
आज बसें चलाकर करेंगे ट्रायल- डीएसपी ट्रैफिक दिनेश शर्मा ने बताया कि छोटी गाड़ियों की आवाजाही सर्कुलर रोड से शुरू हो गई है। नियमित ट्रैफिक सोमवार से चलाया जाएगा। बसों का ट्रायल रविवार दोपहर बाद किया जाएगा।