फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   circular road closed for traffic in shimla.

डंगा और धंसा, सर्कुलर रोड पर अब एक माह के लिए नो एंट्री

Sun, 29 Mar 2015 08:21 AM IST
Updated Sun, 29 Mar 2015 08:21 AM IST
विज्ञापन
circular road closed for traffic in shimla.

राजधानी शिमला के लिफ्ट के पास कार्टरोड के धंसने के बाद वन वे की गई सड़क को बंद कर दिया गया है। इस जगह सड़क के लिए पहले लगाए गए डंगे की जमीन तीन फुट और धंस गई है। प्रशासन को इस कारण तीन दिन पहले ही शहर का ट्रैफिक प्लान बदलना पड़ा है। पहले प्रशासन ने तीस मार्च से सड़क को बंद करने का फैसला लिया था। यहां पक्का डंगा लगाया जाना है। लेकिन शुक्रवार को सर्कुलर रोड पर धंस रहा डंगा तीन फुट और नीचे की तरफ खिसक गया। ऐसे में एहतियात के तौर पर नया ट्रैफिक प्लान शनिवार से ही लागू हो गया है।

विज्ञापन


सर्कुलर रोड पर नो एंट्री रहेगी। यहां से वाहनों के गुजरने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। शनिवार सुबह से ही इस सड़क पर नो एंट्री कर दी गई है। सड़क के ट्रैफिक के लिए बंद किए जाने पर लागू होने वाली नई व्यवस्था अगले एक माह तक लागू रहेगी। इसी बीच डंगे का निर्माण किया जाएगा। विकल्प के तौर पर छोटे वाहनों के लिए शिमला ट्रैफिक पुलिस के तैयार प्लान को लागू कर दिया है।

विज्ञापन


सर्कुलर रोड के बंद होने से शहर की जनता की मुश्किलें शनिवार से दोगुनी हो गई हैं। इस सड़क पर छोटा शिमला से ओल्ड बस अड्डे की ओर करीब एक माह से वन वे ट्रैफिक चलाया जा रहा था। इसमें बसें भी चलाई जा रही थीं। अब लिफ्ट के पास क्षतिग्रस्त डंगे से होकर कार्ट रोड पर सड़क पूरी तरह से वाहनों के लिए बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेगा शहर का ट्रैफिक प्लान

circular road closed for traffic in shimla.

शुक्रवार को शिमला ट्रैफिक पुलिस के डीएसपी दिनेश शर्मा और लोनिवि के सहायक अभियंता तथा कनिष्ठ अभियंता ने मौके का जायजा लेने के बाद सड़क पर लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर ट्रैफिक पूरी तरह से बंद करने का फैसला लिया।

इस सड़क के साथ हाईकोर्ट-शिल्ली चौक की ओर छोटे निजी वाहनों को छोटा शिमला की ओर वन वे चलाया जाएगा। ओल्ड बस अड्डे की ओर से हर तरह के छोटे-बड़े माल वाहनों की आवाजाही पर शनिवार से पूर्ण रूप से रोक रहेगी।

यह रहेगा शहर का नया ट्रैफिक प्लान- कार्ट रोड पर लिफ्ट के पास क्षतिग्रस्त डंगे के कारण पूरी तरह दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।

छोटे वाहनों के लिए ट्रैफिक प्लान- लिफ्ट से हाईकोर्ट और शिल्ली चौक होते हुए छोटे वाहन छोटा शिमला की तरफ जा सकेंगे। खलीनी और बीसीएस की तरफ जाने वाले वाहन भी इस रोड से होते हुए केएनएच से नीचे उतरकर वाया हिमलैंड आगे जा सकते हैं। केएनएच वाला रास्ता वन-वे ही रहेगा। सिर्फ कमला नेहरू अस्पताल के चिकित्सकों और एंबुलेंस वाहनों को दोनों ओर से यहां से आने-जाने की अनुमति होगी

आईएसबीटी होकर आना होगा- पंथाघाटी, बीसीएस और न्यू शिमला की तरफ से छोटे वाहनों को मुख्य शहर तक आने के लिए वाया आईएसबीटी होकर आना होगा।

नए ट्रैफिक प्लान जानने को के लिए यहां करें संपर्क

circular road closed for traffic in shimla.

लिफ्ट तक आ सकेंगे टूरिस्ट वाहन- ओल्ड बस स्टैंड से लिफ्ट और शिल्ली चौक की ओर व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। सिर्फ लिफ्ट के पास नगर निगम की पार्किंग तक टूरिस्ट वाहन आ सकेंगे

लिफ्ट तक चलेंगी दो शटल बसें- टालैंड से होटल होली डे होम के पास वकील चैंबर तक परिवहन निगम की दो शटल बसें चलेंगी। बीसीएस और पंथाघाटी की तरफ से आने वाले लोग टालैंड में उतरकर इन बसों से यहां तक आ सकेंगे।

संजौली को यहां से चलेंगी बसें- संजौली और छोटा शिमला को वाया लक्कड़ बाजार बसें चलती रहेंगी। खलीनी, विकासनगर, कसुम्पटी और पंथाघाटी को टुटीकंडी बाइपास से भी बसें चलेंगी।

नए ट्रैफिक प्लान जानने को यहां करें संपर्क- शिमला ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों और पर्यटकों को नया ट्रैफिक प्लान बारे जानकारी देने को फोन नंबर जारी किया है। 0177-2651850 ट्रैफिक कंट्रोल रूम पर कोई भी संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकता है।

डीएसपी ट्रैफिक दिनेश शर्मा स्वयं नए ट्रैफिक प्लान को अपनी टीम के साथ संचालित करेंगे। इसके लिए एडवर्ड, टालैंड, शिल्ली चौक, क्षतिग्रस्त डंगे के स्मीप और लोकल बस अड्डे पर मार्गदर्शन को ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed