फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CII Annual Convention: CM Jairam said that Govt is vigorously taking up the matter of establishing rail connectivity for industrial areas

सीआईआई वार्षिक अधिवेशन: सीएम जयराम बोले- सरकार औद्योगिक क्षेत्रों के लिए रेल संपर्क स्थापित करने का मामला पुरजोर ढंग से उठा रही

Wed, 09 Mar 2022 09:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Mar 2022 09:28 PM IST
सार

राज्य सरकार औद्योगिक क्षेत्रों के लिए रेल संपर्क स्थापित करने का मामला पुरजोर ढंग से उठा रही है। उन्होंने कहा कि परवाणू में 180 बीघा भूमि में एक नया औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किया जाएगा और 200 बीघा अतिरिक्त भूमि शीघ्र ही चिन्हित की जाएगी। 

विज्ञापन
CII Annual Convention: CM Jairam said that Govt is vigorously taking up the matter of establishing rail connectivity for industrial areas
सीआईआई के वार्षिक अधिवेशन में सीएम जयराम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि राज्य सरकार औद्योगिक क्षेत्रों के लिए रेल संपर्क स्थापित करने का मामला पुरजोर ढंग से उठा रही है। उन्होंने कहा कि परवाणू में 180 बीघा भूमि में एक नया औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किया जाएगा और 200 बीघा अतिरिक्त भूमि शीघ्र ही चिन्हित की जाएगी। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) देश का एक प्रतिष्ठित संगठन है, जो राज्य के औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित कर रहा है। बुधवार को यहां भारतीय उद्योग परिसंघ के वार्षिक अधिवेशन में उन्होंने कहा कि उद्योग एवं उद्योगपतियों ने कोविड महामारी के दौरान सराहनीय भूमिका का निर्वहन किया है।

विज्ञापन


उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने राज्य सरकार और उद्योग जगत के मध्य एक सेतु के रूप में प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ आभार जताते हुए कहा कि इससे राज्य में उद्योगों को प्रोत्साहन प्राप्त हो रहा है। भारतीय उद्योग परिसंघ के उत्तरी क्षेत्र के अध्यक्ष अभिमन्यु मुंजाल ने भी इस अवसर पर अपना संबोधन दिया। भारतीय उद्योग संघ के निवर्तमान अध्यक्ष शैलेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए राज्य सरकार से आग्रह किया कि बृहद परवाणु औद्योगिक विकास प्राधिकरण और काला अंब-पावंटा साहिब विकास प्राधिकरण की स्थापना पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करें। 
विज्ञापन


सीआईआई राज्य परिषद में नए अध्यक्ष सुबोध गुप्ता को 
सीआईआई राज्य परिषद में नए अध्यक्ष सुबोध गुप्ता व उपाध्यक्ष गगन कपूर वर्ष 2022-23 के लिए बने हैं। सुबोध गुप्ता माइक्रोटेक ग्रुप के अध्यक्ष एवं प्रबंधन निदेशक हैं, जिनका पावर सोल्यूशन तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में अनुभव है। गगन कपूर पुलकित इंडस्ट्रीज के मालिक हैं, जो पैकेजिंग एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से संबंध रखते हैं।मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग आरडी धीमान, आदित्य अग्निहोत्री, निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति तथा अन्य उद्योगपति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed