फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CID will make people aware on women and child crime

महिला और बाल अपराध पर लोगों को जागरूक करेगी सीआईडी

Wed, 30 Sep 2020 03:03 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Sep 2020 03:03 AM IST
विज्ञापन
CID will make people aware on women and child crime
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

स्टेट सीआईडी जल्द ही महिला और बाल अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान शुरू करेगी। अभियान के लिए महिला एवं बाल कल्याण विभाग ने स्टेट सीआईडी को तीन लाख रुपये दिए हैं। एडीजी सीआईडी एन. वेणुगोपाल ने बताया कि पिछले दिनों महिला और बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त कार्यशाला करवाई थी। इसी कार्यशाला के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय और अधिकारिता निशा सिंह ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। एडीजी ने बताया कि जागरूकता अभियानों के दौरान महिला मंडल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में काम करने वाले एनजीओ की मदद ली जाएगी।

विज्ञापन


इसके अलावा शैक्षणिक संस्थानों में लेक्चर और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, एसएमएस कैंपेन, पोस्टर व नुक्कड़ नाटक, निबंध लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिता कराई जाएंगी। विशेषज्ञों की मदद से बच्चों खासकर बेटियों को गुड टच और बैड टच के अलावा आत्म रक्षा को लेकर भी जागरूक किया जाएगा, साथ ही उनके परिजनों को भी जागरूक कर परिवार के अंदर होने वाले यौन शोषण, घरेलू हिंसा के प्रति जागरूक किया जाएगा। एडीजी ने कहा कि आमतौर पर पुलिस का काम किसी अपराध के होने के बाद शुरू होता है, लेकिन महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ मिलकर इस बात को भी सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे कि अपराध होने से पहले ही उसे लोगों के जागरूकता के सहयोग से रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed