फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CID made Arabic language documents for lakhs of rupees to bring crores of scamster to India

करोड़ों के घोटालेबाज को भारत लाने के लिए सीआईडी ने लाखों में बनवाया अरबी भाषा का दस्तावेज

Tue, 17 Mar 2020 12:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Mar 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
CID made Arabic language documents for lakhs of rupees to bring crores of scamster to India
सांकेतिक तस्वीर

करोड़ों के घोटालेबाज को पकड़ने के लिए सीआईडी ने लाखों खर्च कर अरबी भाषा का दस्तावेज तैयार किया है। इसे दुबई भेज दिया गया है। 43 सौ करोड़ से ज्यादा के बहुचर्चित टेक्नोमैक घोटाले की जांच कर रही सीआईडी ने कंपनी के एमडी राकेश शर्मा को भारत लाने के लिए एक और अहम पड़ाव पार कर लिया है। सीआईडी ने अब तक की जांच और स्थानीय कोर्ट में दाखिल चार्जशीट और सबूत के रूप में उपयोग किए गए दस्तावेजों की अरबी भाषा में तैयार की गई प्रति को गृह मंत्रालय के माध्यम से इंटरपोल दुबई को भेज दी है।

विज्ञापन


सीआईडी ने दस्तावेजों के इस अरबी भाषा में कराए अनुवाद को दिल्ली स्थित एक एजेंसी की मदद से तैयार कराया था। जिस पर लाखों रुपये का खर्च भी किया गया।  सूत्रों का कहना है कि इस प्रति को अब इंटरपोल दुबई के अधिकारी स्थानीय अदालत में पेश करेंगे जहां अदालत में सीआईडी द्वारा भेजे गए दस्तावेजों और केस की गंभीरता पर ट्रायल चलेगा। ट्रायल के बाद ही कोर्ट इस बात पर फैसला करेगी कि आरोपी राकेश शर्मा को दुबई से भारत भेजा जाए या नहीं। बता दें, एसपी संदीप धवल की अध्यक्षता वाली एसआईटी इस महा घोटाले की जांच कर रही है। पिछले डेढ़ साल के दौरान जांच टीम ने दो दर्जन आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है।
विज्ञापन


साथ ही मामले में आरोपी सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों के खिलाफ अभियोजना स्वीकृति हासिल कर उनके खिलाफ स्थानीय अदालत में चार्जशीट पेश कर दी है। इस बीच सीआईडी ने सीबीआई की मदद से इंटरपोल से शर्मा के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस भी जारी करा लिया था। बताया जा रहा है कि सीआईडी ने शर्मा की दुबई के ठिकाने की सटीक जानकारी उपलब्ध कराई जिसके बाद इंटरपोल ने राकेश को दुबई में ढूंढ निकाला। फिलहाल वह दुबई पुलिस की हिरासत में है और सीआईडी उसे हिमाचल लाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed