{"_id":"57e6a79c4f1c1b3276a8316b","slug":"cid-chargesheet-is-ready-in-yug-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"युग हत्याकांड: बिना डीएनए रिपोर्ट ही चार्जशीट दाखिल करेगी सीआईडी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युग हत्याकांड: बिना डीएनए रिपोर्ट ही चार्जशीट दाखिल करेगी सीआईडी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 25 Sep 2016 10:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के बहुचर्चित युग गुप्ता अपहरण और हत्याकांड की जांच कर रही सीआईडी सोमवार को चार्जशीट दाखिल कर सकती है। जांच एजेंसी ने मामले की पड़ताल के बाद चार्जशीट तैयार कर ली है। अधिकारी डीएनए रिपोर्ट का इंतजार कर रहे थे लेकिन रिपोर्ट आने में अभी समय लगेगा।
विज्ञापन
लिहाजा, अफसरों ने चार्जशीट दाखिल करने का निर्णय लिया है। डीआईजी सीआईडी वीके धवन ने कहा कि डीएनए रिपोर्ट आने पर उसे सप्लीमेंट्री चार्जशीट के साथ फाइल कर दिया जाएगा। धवन ने बताया कि इस घटना से जुड़े हर पहलू पर बारीकी के साथ काम कर तथ्यों को संकलित किया जा चुका है।
विज्ञापन
ऐसे में चार्जशीट को सिर्फ डीएनए रिपोर्ट के लिए रोकना उचित नहीं होगा। डीएनए रिपोर्ट आने पर सप्लीमेंट्री चार्जशीट फाइल की जाएगी। बता दें, दो साल पहले चार साल का मासूम युग गुप्ता घर के नजदीक से संदिग्ध हालात में गायब हो गया था।
विज्ञापन
इस मामले की जांच के दौरान सीआईडी ने चंद्र शर्मा, तेजेंद्र सिंह को मासूम के अपहरण और हत्या व एक अन्य को उनका साथ देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। खास बात यह है कि जांच के दौरान सीआईडी को आरोपियों के पास से एक फोन मिला था जिसके डाटा को रिकवर करने के दौरान युग के अपहरण के बाद दी गई यातनाओं की वीडियो व फोटो मिली थी। फिलहाल तीनों आरोपी जेल में हैं।