फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CID alert, someone doing spying of cm and minister of himachal.

सीएम समेत मंत्रियों की हो रही जासूसी, सीआईडी अलर्ट

Fri, 09 Oct 2015 09:17 AM IST
Updated Fri, 09 Oct 2015 09:17 AM IST
विज्ञापन
CID alert, someone doing spying of cm and minister of himachal.

हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह और उनके मंत्रियों की खुफिया उपकरणों के जरिए जासूसी की जा रही है। ऐसा दावा सीआइडी ने किया है। जांच एजेंसी अलर्ट हो गई है। इसी बाबत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कुछ मंत्रियों के दफ्तरों में खुफिया रिकार्डरों की तलाश की जा रही है। अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) को इन कार्यालयों में खुफियागिरी की आशंका है।

विज्ञापन


सरकार की नाराजगी के बाद गुप्तचर विभाग एकाएक सतर्क हो गया है। स्टेट सीआईडी के अधिकारी और कर्मचारी विशेष उपकरणों से बुधवार एवं वीरवार को राज्य सचिवालय में इन वीआईपी दफ्तरों के चप्पे-चप्पे में सर्च आपरेशन चलाते रहे। सूत्रों ने बताया कि सीआईडी को कहीं से इंटेलिजेंस इनपुट मिला है कि मुख्यमंत्री कार्यालय और मंत्रियों के कार्यालयों में उनके विरोधी बगिंग उपकरणों से खुफियागिरी कर सकते हैं।
विज्ञापन

जानिए कहां की जा रही है तलाश

CID alert, someone doing spying of cm and minister of himachal.

इसके लिए कुर्सी-टेबल और इनके आसापास खुफिया रिकार्डर लगाए जा सकते हैं। ये रिकार्डर कई तरह की अंदरूनी बातों को भी रिकार्ड करवा सकते हैं। खासकर मुख्यमंत्री के खिलाफ सीबीआई कार्रवाई के बाद इसकी आशंका ज्यादा है। हालांकि, इस आपरेशन में कोई उपकरण उनके हाथ नहीं लगा है। सीआईडी सूत्रों ने इसे हालांकि रूटीन की प्रक्रिया बताया।

यह कार्रवाई सीबीआई छापों के बाद गुप्तचर एजेसियों से सरकार की नाराजगी के असर के रूप में देखा जा रहा है। मालूम रहे कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भाजपा की पूर्व सरकार पर भी ये आरोप लगा चुके हैं कि हिमाचल भवन में उनके कमरे में बगिंग उपकरण लगाया गया और जासूसी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed