फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Churdhar Yatra will start from Friday after four months, the doors of the temple will open

Churdhar Yatra: चार माह बाद शुक्रवार से शुरू होगी चूड़धार यात्रा, खुलेंगे मंदिर के कपाट

Thu, 13 Apr 2023 08:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नौहराधार/हरिपुरधार (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नौहराधार/हरिपुरधार (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Apr 2023 08:00 PM IST
सार

प्रदेश के पवित्र स्थल चूड़धार चोटी की यात्रा चार माह बाद शुक्रवार को संक्रांति के पावन मौके पर शुरू हो जाएगी। संक्रांति के दिन ही शिरगुल महाराज मंदिर के कपाट खुलेंगे, जहां अब श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

विज्ञापन
Churdhar Yatra will start from Friday after four months, the doors of the temple will open
बर्फ से लकदक चूड़धार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पवित्र स्थल चूड़धार चोटी की यात्रा चार माह बाद शुक्रवार को संक्रांति के पावन मौके पर शुरू हो जाएगी। संक्रांति के दिन ही शिरगुल महाराज मंदिर के कपाट खुलेंगे, जहां अब श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर सकेंगे। वहीं, चूड़धार में चार माह से बंद ढाबे और दुकानें भी शुरू हो जाएंगी। यात्रियों के ठहरने के लिए मंदिर की सराय में व्यवस्था शुरू होगी, लेकिन लंगर सेवा शुरू होने तक यात्रियों को खाने-पीने की व्यवस्था फिलहाल ढाबों में ही करनी पड़ेगी।

विज्ञापन


एसडीएम चौपाल चेत सिंह ने चूड़धार की यात्रा शुरू होने की सूचना जारी कर दी है। परंपरा अनुसार संक्रांति के दिन मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। मंदिर में नियमित रूप से विधिपूर्वक पूजा-पाठ शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। मंदिर के पुजारी व पूरा स्टाफ चूड़धार पहुंच गया है। सभी ढाबे संचालकों और दुकानदारों को अपना कारोबार शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन


एसडीएम की ओर से जारी सूचना में यात्रा के शुरू होने की जानकारी के साथ चेतावनी भी जारी की गई है। उन्होंने कहा है कि चूड़धार के सभी रास्तों में अभी भी भारी बर्फ जमी हुई है। इसलिए यात्रा जोखिमपूर्ण है। उन्होंने अपील की है कि यात्री संभलकर यात्रा करें। कुछ स्थानीय श्रद्धालु पहले से ही चूड़धार पहुंच रहे हैं। इसलिए बर्फ पर रास्ता बना हुआ है, लेकिन फिर भी यात्रियों को सावधानी बरतने के आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्तों में अभी दो से चार फीट बर्फ
प्रशासन की ओर से यात्रा शुरू करने के आदेश तो जारी कर दिए गए हैं, लेकिन चूड़धार जाने वाले रास्तों पर कई स्थानों पर अभी भी दो से चार फीट बर्फ जमी हुई है। रास्तों में बर्फ जमीं होने से फिसलन का ज्यादा खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed