{"_id":"627feed8190f9c7f0678e6bc","slug":"chupal-bus-tout-fail-shimla-news-sml4088552128","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल के लिए बसों के रूट फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल के लिए बसों के रूट फेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएसबीटी और लक्कड़ बाजार बस स्टैंड में परेशान खड़े रहे यात्री
8:30 से 11:00 बजे तक नहीं चलीं बसें
सुबह 9:00 बजे वाली बसे 11 बजे भेजी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एचआरटीसी के तारादेवी डिपो की बसें निर्धारित समय पर न चलने से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शनिवार सुबह चौपाल की ओर जाने वाले यात्रियों को सुबह 8:30 से 11:00 बजे तक बसों का इंतजार करना पड़ा। सुबह 9:00 बजे शिमला से पहलोग रवाना होने वाली बस शनिवार को 11:00 बजे रवाना हुई।
9:45 बजे शिमला-भाभर-माटल और 10:15 बजे शिमला-लाणीबम्टा बस भी निर्धारित समय पर रवाना नहीं हुई। मजबूरन लोगों को ओवरलोड निजी बसों में सफर करना पड़ा। लक्कड़ बाजार पहुंची देहा की सुनीता चंदेल और सुषमा ने बताया कि 9:00 बजे वाली पहलोग बस नहीं आई तो 9:45 बजे तक माटल बस का इंतजार किया लेकिन वह भी नहीं आई। इसके बाद निजी बस में खड़े-खड़े सफर करना पड़ा। निर्धारित समय के मुकाबले देरी से बसें बस स्टैंड पहुंचने पर जहां यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी वहीं बसों को भी सवारियां नहीं मिलीं। लक्कड़ बाजार बस स्टैंड से बसें 4 से 6 सवारियां लेकर रूट पर रवाना हुईं। राजधानी से ऊपरी शिमला के ठियोग, कोटखाई और चौपाल रूटों पर अधिकतर बसें तारादेवी डिपो की चलती हैं। बसें समय सारिणी के अनुसार न चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को रेयोघाटी और खमाडी बस भी निर्धारित समय पर रूट पर रवाना नहीं हुई।
शिमला से कोटखाई नहीं भेजी आखिरी बस
शिमला-कोटखाई रूट पर चलने वाली आखिरी बस शुक्रवार शाम रूट पर रवाना नहीं की गई। तीन दिन की छुट्टियों के चलते बड़ी संख्या में लोग कोटखाई बस के लिए आईएसबीटी और लक्कड़ बाजार बस स्टैंड पहुंचे थे लेकिन बस नहीं आई। बस के इंतजार में लक्कड़ बाजार पहुंचे ठियोग के सीताराम, जैसे के श्याम सिंह, छैली की मीना शर्मा, गुम्मा के लायकराम और कोटखाई के भास्करानंद चौहान ने बताया कि आए दिए कोटखाई बस का रूट फेल कर दिया जाता है, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
व्यवस्था सुधारने के देंगे निर्देश : विनोद
एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक शिमला विनोद ठाकुर ने बताया कि तारादेवी डिपो की बसें निर्धारित समय पर क्यों नहीं चल रही इसकी जांच की जाएगी। जिम्मेदार अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए जाएंगे। विनोद ठाकुर ने बताया कि वह निजी तौर इस मामले की मानीटरिंग करेंगे।