फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Christmas and new year celebration will not happen in Manali this year due to coronavirus

इस साल मनाली में नहीं होगा क्रिसमस, नववर्ष का जश्न

Wed, 09 Dec 2020 12:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Dec 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
Christmas and  new year celebration will not happen in Manali this year due to coronavirus
पर्यटन नगरी मनाली - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल की पर्यटन नगरी मनाली में इस बार क्रिसमस के साथ नए साल का जश्न नहीं होगा। मनाली के होटलियरों ने कोरोना के चलते क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी नहीं करवाने का निर्णय लिया है।  मनाली के निजी होटलों में हर साल क्रिसमस व न्यू ईयर को लेकर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन होता था लेकिन इस साल यह जश्न फीका रहने वाला है।

विज्ञापन


कोरोना के चलते सामाजिक दूरी सहित अन्य जरूरी सावधानियों की वजह से पार्टियों के आयोजन को रद्द कर दिया गया है। ऐसे में इसकी तैयारियां भी होटलियरों की ओर से नहीं की जा रही हैं। मनाली का पर्यटन भी कोरोना के चलते गति नहीं पकड़ पा रहा है। पहले दशहरा और बाद में दिवाली में भी मनाली के होटलों की ऑक्यूपेंसी में बढ़ोतरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन


होटल एप्पल कंट्री के मैनेजर विवेक कपूर, होटल भृगु के मालिक गुप्त राम ठाकुर ने बताया कि मनाली के होटलियर क्रिसमस और न्यू ईयर का आयोजन नहीं कर रहे हैं। बताया कि वह भी अपने होटल में कोरोना के चलते आयोजन नहीं कर रहे हैं। मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान अनूप राम ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी से आज पूरा विश्व सकते में है। ऐसे में सामाजिक दूरी के चलते किसी प्रकार का आयोजन करना खतरे से खाली नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed