फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chotta shimla Road repair soon

छोटा शिमला बाजार की सड़क चौड़ा करने को केंद्र की मंजूरी

Mon, 23 May 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Chotta shimla Road repair soon
दो मीटर तक पीछे खिसकेगी तिब्बतीयन स्कूल की दीवार, यातायात जाम से मिलेगी राहत
विज्ञापन

यातायात जाम से लोगों को मिलेगी निजात
110 मीटर लंबी सड़क की जाएगी चौड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के छोटा शिमला बाजार की सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। छोटा शिमला कसुम्पटी सड़क पर बनी तिब्बतीयन स्कूल की लंबी दीवार (बाउंड्री वॉल) को तोड़कर इस सड़क का विस्तार होगा। सड़क के चौड़ा होने के बाद यहां यातायात जाम भी नहीं लगेगा।
बाजार की सड़क दो मीटर तक चौड़ी हो जाएगी। केंद्र सरकार से इस बारे में सरकार को मंजूरी पत्र मिल गया है। शहर के छोटा शिमला बाजार में कसुम्पटी सड़क पर रोजाना जाम लगता है। बाजार की सड़क कई जगह से तंग है। इसके चलते सुबह और शाम के समय यहां वाहनों की आवाजाही वन-वे करनी पड़ती है। दिन के समय आवाजाही कम होने पर दोनों तरफ से गाड़ियां चलती हैं, लेकिन जाम लग जाता है। ऐसे में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत छोटा शिमला चौक से ब्रॉकहास्ट तक की बाजार की सड़क चौड़ी करने की योजना तैयार की थी।
विज्ञापन

तीन चरणों में इसका काम पूरा होना है। पहला चरण पूरा हो चुका है। लक्ष्मीनारायण मंदिर से तिब्बतीयन स्कूल गेट तक हिल साइड में कटिंग कर सड़क तीन मीटर चौड़ी की जा चुकी है। दूसरे चरण में तिब्बतीयन स्कूल गेट से बीएसएनएल चौक तक की 110 मीटर लंबी सड़क चौड़ी करने की योजना थी। लेकिन तिब्बती स्कूल की जमीन पर काम करने के लिए केंद्र सरकार से अनुमति लेना अनिवार्य था। इसलिए केंद्र से मंजूरी मांगी थी। अब इस पर केंद्र की मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क से पीछे खिसकेगी दीवार
अब तिब्बतीयन स्कूल की दीवार तोड़कर इसे पीछे खिसकाया जाएगा। इससे सड़क चौड़ी होगी। स्कूल की बाउंड्री वॉल भी पहले की तरह नए सिरे से तैयार की जाएगी। शिमला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के महाप्रबंधक अजीत भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार से इस बारे में मंजूरी आ गई है। जल्द ही इसका काम शुरू किया जाएगा।

लक्ष्मीनारायण मंदिर का बॉटल नेक होगा खत्म
बाजार में लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास बॉटल नेक यानि तंग सड़क को भी चौड़ा किया जाना है। इसके लिए यहां दुकानें तोड़ी जाएंगी। इन दुकानों को साथ लगते व्यावसायिक परिसर में शिफ्ट किया जाना है। इस बारे में कारोबारियों से बात हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed