फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chiyog School students dominate sports competition

Shimla News: खेलकूद स्पर्धा में चियोग स्कूल की छात्राएं छाईं

Wed, 23 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Chiyog School students dominate sports competition
खेलकूद स्पर्धा में चियोग स्कूल की छात्राएं छाईं  - फोटो : sports
जुन्गा (शिमला)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग की छात्राओं ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर शबनम और स्नेहा का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसके अतिरिक्त जिला स्तरीय ठोडा प्रतियोगिता में भी चियोग स्कूल की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने पर विद्यालय की चार छात्राओं अंजलि, हेतल, स्मृति और सृजल का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्राओं के विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य संदीप कुमार शर्मा सहित समस्त अध्यापक वर्ग ने उनका जोरदार स्वागत किया तथा उन्हें सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने छात्राओं को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article