{"_id":"6873bca17fef513d8003422e","slug":"chitta-news-chitta-news-shimla-news-c-19-sml1001-567020-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नशामुक्ति केंद्रों से लौटने के बाद नहीं छूट रही चिट्टे की लत, अस्सी फीसदी तस्करी में पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नशामुक्ति केंद्रों से लौटने के बाद नहीं छूट रही चिट्टे की लत, अस्सी फीसदी तस्करी में पकड़े
विज्ञापन
जिला पुलिस के पिछले तीन सालों में दर्ज नशा तस्करी के मामलों की जांच में खुलासा, 25 फीसदी बार-बार पकड़े जा रहे
चिकित्सकों की अभिभावकों को सलाह, बच्चों पर रखें नियमित निगरानी, भावनात्मक रूप से मदद भी जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नशामुक्ति केंद्रों में रहने के बाद भी युवा चिट्टे की लत नहीं छोड़ पा रहे हैं। जिला पुलिस के पिछले तीन सालों में दर्ज चिट्टा तस्करी के मामलों की जांच में यह बात सामने आई है। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि नशा तस्करी में पकड़े गए युवाओं में अधिक संख्या ऐसे आरोपियों की हैं, जोकि नशामुक्ति केंद्रों में रह चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में 80 फीसदी ऐसे युवा शामिल हैं। इनमें भी 25 फीसदी आरोपी ऐसे हैं, जोकि कई बार नशामुक्ति केंद्रों में रह चुके हैं, इसके बावजूद नशे की लत को नहीं छोड़ पा रहे हैं। ऐसे में पुलिस का भी मानना है कि ऐसे युवाओं के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के साथ ही उनके पुनर्वास के लिए उचित कदम उठाने की जरूरत है। जिला पुलिस ने पिछले तीन सालों में चिट्टा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए कड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत जिलेभर में करीब 900 केस दर्ज किए हैं, जिसमें 2100 से अधिक आरोपियों को पकड़ा गया है। चिंता की बात यह है कि नशा तस्करी में शामिल आरोपियों में 17 साल से लेकर 30 साल तक के युवाओं की संख्या सबसे अधिक है। इस साल में अभी तक 150 केस पुलिस दर्ज कर चुकी है। इनमें 365 के करीब आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ज्यादातर युवा किसी दोस्त या परिचित के साथ शौक में या तनाव में होने के कारण पहली बार सेवन करते हैं और इसके बाद लत लगने के बाद नशे की पैडलिंग में भी संलिप्त हो जाते हैं।
इनसेट
चिकित्सक बोले, बीमारी नहीं बुराई की तरह देखते हैं अभिभावक और समाज, नजरिया बदलने की जरूरत
मनोरोग विशेषज्ञों के मुताबिक नशे की लत को आज भी समाज में मस्तिष्क की बीमारी के रूप में नहीं, जबकि बुराई के रूप में देखा जाता है। कई बार अपने परिवार की तरफ से भी ऐसे युवाओं के प्रति उचित व्यवहार नहीं किया जाता है। यही वजह है कि पीड़ित दोबारा से नशे की लत में पड़ जाता है। ऐसे में परिवार के साथ ही समाज को भी ऐसे लोगों के प्रति अपना नजरिया बदलने की जरूरत है। आईजीएमसी मनोरोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश दत्त शर्मा ने बताया कि नशे के आदी युवाओं को इससे बाहर निकालने के लिए परिवार और समाज की अहम भूमिका है। ऐसे मरीज की नियमित निगरानी और इलाज करवाना बहुत जरूरी है। कोई भी नशा छोड़ना मुश्किल है लेकिन नामुमकिन नहीं है। ऐसे में अभिभावक और समाज सकारात्मक भूमिका निभाकर ऐसे लोगों को सही राह पर आने के लिए मदद कर सकते हैं।
इनसेट
आईजीएमसी में बुधवार और शनिवार को विशेष ओपीडी
नशे के आदी युवाओं का उपचार आईजीएमसी अस्पताल के मनोरोग विभाग की ओर से किया जाता है। इसके लिए हर सप्ताह बुधवार और शनिवार को मनोरोग विभाग की विशेष ओपीडी लगती है। यहां पर विशेषज्ञ चिकित्सक नशे के आदी युवाओं का उपचार करने के साथ ही उनकी काउंसलिंग भी करते हैं, जिससे मरीज आने वाले समय में नशा छोड़कर अपना जीवन बेहतर तरीके से यापन कर सके।
विज्ञापन
कोट्स
चिट्टा तस्करी के मामलों में 80 फीसदी ऐसे युवा पकड़े जाते हैं, जोकि कभी न कभी नशामुक्ति केंद्र जा चुके होते हैं। पिछले तीन सालों में दर्ज मामलों की छानबीन में यह बात सामने आई है। पुलिस नशा तस्करी का नेटवर्क तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।
-संजीव कुमार गांधी, एसएसपी, शिमला