फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chitta harms body and mind: ADM

शरीर और दिमाग को नुकसान पहुंचाता है चिट्टा : एडीएम

Thu, 04 Dec 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Chitta harms body and mind: ADM
शिमला। एंटी चिट्टा अभियान के तहत पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसंतपुर में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को चिट्टे से होने वाले नुकसानों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम, कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा ने शिरकत कर बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्ररित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंकज शर्मा ने कहा कि चिट्टा एक बहुत बुरी चीज है जो शरीर और दिमाग दोनों को नुकसान पहुंचाता है। एंटी-चिट्टा अभियान का मतलब है नशे से दूर रहना और अपने दोस्तों को भी नशे से बचाना। नशा करने से पढ़ाई, खेल और जीवन सब पर बुरा असर पड़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि अगर आपको कहीं कोई गलत चीज दिखे तो तुरंत माता–पिता, अध्यापक या पुलिस को जानकारी दें। उन्होंने कहा नशा कोई मजाक नहीं यह जीवन खराब कर सकता है। इस अवसर पर बच्चों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 युवाओं को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के बारे में भी शिक्षित और जागरूक किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article