{"_id":"6ac10d498eb377210e0cf0e8","slug":"chitta-found-in-cigarette-box-one-youth-arrested-shimla-news-c-19-sml1002-797346-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सिगरेट की डिब्बी में मिला \nचिट्टा, एक युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सिगरेट की डिब्बी में मिला चिट्टा, एक युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
शोघी के पास नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई
विशेष सेल ने बरामद किया 12 ग्राम चिट्टा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नशा तस्करी के मामलों में जिला पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। स्पेशल सेल की टीम ने शोघी में एक बस की तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 12 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
आरोपी की पहचान मयंक नेगटा (25) निवासी तहसील चौपाल जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने तलाशी के दौरान युवक की सीट पर रखी सिगरेट की डिब्बी से 12 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार स्पेशल सेल की टीम तड़के करीब पांच बजे शोघी चौकी के समीप वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान हरिद्वार-शिमला-करसोग बस को तलाशी के लिए रोका गया। पुलिस जब सवारियों के सामान की तलाशी ले रही थी, तभी सीट नंबर 17 पर बैठे एक युवक ने अपनी पैंट की जेब से कुछ सामान निकालकर टांगों के नीचे छिपा दिया। पुलिस ने शक के आधार पर युवक की तलाशी ली तो उसकी सीट पर सिगरेट की डिब्बी मिली। डिब्बी की तलाशी लेने पर उसमें पारदर्शी पॉलीथीन पाउच में हल्के भूरे रंग का पदार्थ रखा हुआ था। जांच करने पर पदार्थ चिट्टा पाया गया जिसका वजन करीब 12 ग्राम निकला। पुलिस ने मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में बालूगंज थाने में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एएसपी मेहर पंवार ने बताया कि पुलिस की टीम आरोपी का रिमांड लेकर नशे के स्रोत के बारे में जानकारी जुटाएगी। नशा तस्करी की चेन तोड़ने के लिए पुलिस हर मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।