फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chitta caught from Kullu youth in bus

Shimla News: बस में कुल्लू के युवक से पकड़ा चिट्टा

Sat, 24 Feb 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Chitta caught from Kullu youth in bus
शिमला। राजधानी में पुलिस ने पंजाब रोडवेज की बस में सवार एक युवक से चिट्टा पकड़ा है। इसकी पहचान रिंकू उर्फ प्रणव शर्मा निवासी तहसील आनी जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। इसके कब्जे से 10.48 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने शनिवार को इसे अदालत में पेश किया जहां से आरोपी को 26 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। देररात पुलिस टीम ने शोघी बैरियर के पास यह कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपी चंडीगढ़ से चिट्टा लेकर आया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी के संपर्क में आए संदिग्धों को भी जांच में शामिल किया जाएगा। बालूगंज थाना में चिट्टे मामले में एक हफ्ते में यह सातवीं गिरफ्तारी है। स्पेशल सेल की टीम ने उपनगर टुटू के हीरानगर में भी एक मकान में दबिश देकर 6 युवकों से 6.84 ग्राम चिट्टा पकड़ा था। फिलहाल सभी आरोपी न्यायिक हिरासत पर कैथू जेल भेज दिए गए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article