फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chitta case victim

तस्कर ने डेढ़ साल में बेच दिया 30 लाख का चिट्टा

Fri, 01 Oct 2021 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Chitta case victim
पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी गुरविंद्र ने उगले कई राज, कोटखाई में है अधिक मांग
विज्ञापन

ढली के एक होटल में ठहरकर बेचता था नशा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। तस्करों ने राजधानी के कई क्षेत्रों को चिट्टा बेचने के लिए अपना ठिकाना बना लिया है। एक ही जगह बैठकर तस्कर लाखों का चिट्टा बेच रहे हैं। ढली के पास चिट्टे के साथ पकड़े गए दंपती ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए हैं।
मुख्य आरोपी गुरविंद्र ने शुरुआती पूछताछ में पुलिस को गुमराह करने कोशिश की लेकिन बाद में सबकुछ उगल दिया। गुरविंद्र ने बताया कि कोटखाई क्षेत्र में चिट्टे की काफी मांग है। इसलिए उसने ढली के पास एक निजी होटल को अपना अड्डा बना लिया और यहीं से चिट्टे की तस्करी करता रहा। अधिकतर ड्रग पैडलर कोटखाई से इसके पास आते थे। चिट्टे का भाव यहीं तय होता था। पहले पैसे लेता था फिर चिट्टा उनके हाथ में थमा देता था। डेढ़ साल में उसने करीब 30 लाख का चिट्टा बेचा है। डीसीपी शिमला रेंज (एसएनसीसी) दिनेश शर्मा ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। पुलिस ड्रग पैडलरों की वेरिफिकेशन कर रही है।
विज्ञापन

महंगी गाड़ियों के शौक ने बनाया तस्कर
गुरविंद्र को महंगी गाड़ियों का शौक था। लेकिन पैसे इतने नहीं थे कि यह शौक पूरा कर सके। गुरविंद्र ने शार्टकट अपनाया और नशे के काले कारोबार में कूद गया। इसने अपनी पत्नी को भी इसमें शामिल कर लिया। दिया। काला कारोबार करते-करते गुरविंद्र इतना समझ गया था कि चिट्टे की बड़ी खेप को ठिकाने लगाना आसान नहीं है। इसलिए गुरविंद्र हमेशा चिट्टे की छोटी खेप के साथ शिमला आता था और इसे बेचकर चंडीगढ़ चला जाता था। इस बार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी में करता था काम
गुरविंद्र गाड़ियों की एक फाइनेंसिंग कंपनी में काम करता था और इस सिलसिले में उसका कोटखाई सहित कई जगहों पर आना-जाना रहता था। इस बीच उसकी कई ऐसे लोेगों से मुलाकात हुई जो चिट्टे की मांग करते थे। बस यहीं से गुरविंद्र का दिमाग चिट्टे के कारोबार की ओर घूम गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed